The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • ajay devgn denies request to postpone singham again ready for clash with bhool bhulaiyaa 3

अजय देवगन ने 'भूल भुलैया 3' से क्लैश टालने से किया इंकार, बोले...

Bhool Bhulaiyaa 3 के मेकर्स ने Rohit Shetty और Ajay Devgn से रिक्वेस्ट की है कि वो अपनी फिल्म Singham Again को आगे खिसका दें.

Advertisement
pic
12 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 08:31 AM IST)
Ajay Devgn Singham Again, Kartik Aryan, Bhool Bhulaiyaa 3
खबर है कि भूषण कुमार ने अजय देवगन और रोहित शेट्टी से मुलाकात की.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ajay Devgn की Singham Again और Kartik Aryan की Bhool Bhulaiyaa 3 इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है. बस समस्या ये है कि दो बड़े स्टार्स की बड़े बजट की फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है. दोनों के पास ये ऑप्शन है कि फिल्म को आगे-पीछे खिसका कर इस क्लैश से बचा जा सके. मगर दोनों के ही मेकर्स अपनी-अपनी फिल्म को आगे ना खिसकाने की ज़िद पर अड़ गए हैं. खबर है कि अजय देवगन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी 'सिंघम अगेन' को आगे खिसकाने से मना कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स ने रोहित शेट्टी और अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है कि वो अपनी फिल्म आगे खिसका दें. मगर दोनों ने ही ऐसा करने से मना कर दिया. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक,

'' 'भूल भुलैया 3' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी और अजय देवगन के साथ मीटिंग की. ये मीटिंग दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर थी. भूषण कुमार ने रोहित और अजय से कहा कि वो अपनी फिल्म को थोड़ा बाद में रिलीज़ कर लें ताकि दोनों ही फिल्में अच्छा बिज़नेस करें. मगर अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' की रिलीज़ को पोस्टपोन करने से मना कर दिया. क्योंकि उनकी फिल्म ऑलरेडी देर से आ रही है. ऐसे में वो ये नहीं चाहते कि फिल्म को और डीले से रिलीज़ किया जाए.''

हालांकि ऐसी किसी मीटिंग को लेकर या भूषण कुमार की अजय देवगन से मुलाकात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. इसलिए हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते. 'सिंघम अगेन' को पहले 15 अगस्त को रिलीज़ किया जाना था. फिर कहा गया कि ये दशहरे पर रिलीज़ होगी. अब फाइनली इसे दिवाली पर रिलीज़ किया जाना है. अब 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दोनों ही नवंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी. ये कुछ ऐसा ही क्लैश होगा जैसा 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' का हुआ. हालांकि 'स्त्री 2' बहुत ज़्यादा चली. बाकी दोनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं.

कुछ दिनों पहले 'सिंघम अगेन' की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इस क्लैश पर बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की थी. कहा था,

''ये सारे बिज़नेस डिसिज़न्स हैं. ये किसी ईगो या किसी तरह के शक्ति प्रदर्शन करने के लिए नहीं लिए गए हैं. 'सिंघम अगेन' दिवाली के लिए बनी ही फिल्म है. जब फिल्म रिलीज़ होगी तो सभी को अपने आप समझ आ जाएगा कि हम इसे दिवाली पर ही रिलीज़ क्यों करना चाह रहे थे. साधारण सा नियम है कि जब दो फिल्में रिलीज़ होती हैं तो वो भले ही एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाती हों मगर मार्केट को उससे फायदा ही होता है. 'गदर 2' भी OMG 2 के साथ आई थी और दोनों ने अच्छा किया था.''

ज्योति ने कहा था सभी जीतने के लिए खेलते हैं और वो भी वही कर रहे हैं. जनता स्मार्ट है. वो ट्रेलर और टीज़र से सब जान जाएगी. ख़ैर, देखते हैं जनता का प्यार किस फिल्म पर बरसता है. वैसे दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट फिलहाल ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: रोहित शेट्टी की Singham Again के क्लाइमैक्स में अजय देवगन के साथ कौन-कौन होगा? पता चल गया

Advertisement

Advertisement

()