The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ajay Devgn charged Rs. 35 Crores for 8 minute role in SS Rajamouli film RRR

अजय देवगन ने 8 मिनट के रोल के लिए इत्ता पैसा लिया जितना कई एक्टर्स पूरी पिच्चर के लिए नहीं लेते

अजय ने स्क्रीन पर एक मिनट दिखने के लिए चार करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2023, 01:59 PM IST)
rrr ajay devgn fees
अजय देवगन ने अपनी पहली ओटीटी सीरीज़ 'रुद्रा' के लिए भी रिकॉर्ड तोड़ फीस ली थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Actors की फीस हमेशा चर्चा का विषय बनती है. हाल ही में खबर आई थी कि कमल हासन Project K में विलेन बनेंगे. फिल्म के लिए उनकी फीस 150 करोड़ रुपए बताई गई. मीडिया में इस पर खूब खबरें बनीं. कुछ समय बाद धुआं छंटा और बताया गया कि फिल्म के लिए वो 25 करोड़ रुपए ले रहे हैं. फिल्म में उनका रोल प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की तुलना में कम होगा. इस वजह से उन्होंने नॉर्मल फीस से कम पैसा चार्ज किया. एक्टर्स कई बार छोटे रोल के लिए अपनी फीस घटा देते हैं. या कोई कैमियो फ्री में भी कर डालते हैं. जैसे सलमान खान, जिन्होंने ‘पठान’ के लिए कोई पैसा नहीं लिया. मगर ये पैटर्न हमेशा देखने को नहीं मिलता. ऐसे मौके भी देखने को मिलते हैं, जहां चंद मिनटों के रोल के लिए एक्टर मोटी फीस लेकर घर गए हो. अजय देवगन ने RRR में कुछ ऐसा ही किया. 

अजय ने फिल्म में अल्लूरी सीताराम राजू के पिता अल्लूरी वेंकटरामा राजू का रोल किया था. अंग्रेज़ों के खिलाफ एक विद्रोह में वो मारे जाते हैं. फिल्म में उनका करीब आठ मिनट का रोल था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस रोल के लिए 35 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की. यानी हर एक मिनट के लिए उन्हें करीब 4.3 करोड़ रुपए दिए गए. फिल्म में आलिया भट्ट ने भी सपोर्टिंग रोल किया था. उन्होंने फिल्म के लिए नौ करोड़ लिए. 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब अजय देवगन की फीस ने चौंकाया हो. अजय ने साल 2022 में अपना ओटीटी डेब्यू किया था. ‘रुद्रा’ नाम की वेब सीरीज़ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई. ये ब्रिटिश सीरीज़ ‘लूथर’ का इंडियन अडैप्टेशन था. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ‘रुद्रा’ के लिए 125 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फीस ली. ऐसा करके वो सबसे महंगे इंडियन ओटीटी स्टार बन गए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं सैफ अली खान. उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले सीज़न के लिए 15 करोड़ रुपए लिए थे. दोनों की फीस में 110 करोड़ की खाई थी. 

अजय की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार ‘भोला’ में दिखे थे. ये तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक थी. अजय ही फिल्म के डायरेक्टर भी थे. उन्होंने नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. यहां उनके साथ लीड रोल में तबू हैं. इसके अलावा वो गुजराती फिल्म ‘वश’ के हिंदी रीमेक में भी काम करने वाले हैं. इसे ‘क्वीन’ फेम विकास बहल बनाने वाले हैं.

वीडियो: अजय देवगन ने OTT फीस में सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और नवाज को पछाड़ा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()