अजय देवगन की एक्शन-क्रीचर फिल्म 'रामरी' को नेटफ्लिक्स ने शुरू होने से पहले ही बंद कर दिया
'रामरी' नाम से बनने वाली इस फिल्म में भारत की आज़ादी और क्रीचर्स के कॉन्सेप्ट को साथ लाया जा रहा था.
.webp?width=210)
दिसंबर 2025 से Ajay Devgn की एक्शन-क्रीचर फिल्म Ramree की शूटिंग शुरू होने वाली थी. इससे पहले कि ये फ्लोर पर जाती, Netflix ने पूरे प्रोजेक्ट को ही कैंसिल कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के पीछे फिल्म के बजट को बड़ा कारण बताया जा रहा है.
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन काफ़ी समय से इस डुअल लीड एक्शन-क्रीचर फिल्म पर काम करने की सोच रहे थे. 1945 की टाइमलाइन में सेट इस मूवी में एक रोल तो सिद्धांत चतुर्वेदी करने वाले थे. वहीं दूसरे लीड के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया था. हालांकि अपनी व्यस्तता के चलते उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया. बावजूद इसके उन्होंने इस फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस करने का फ़ैसला किया. रिपोर्ट है कि उनके मना करने के बाद ही मोहित रैना इस फिल्म के लिए अप्रोच किए गए थे.
ये एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म होने वाली थी. यानी इसे केवल ओटीटी पर ही रिलीज़ किया जाता. क्रीचर और पीरियड फिल्म होने के कारण इसके VFX पर काफ़ी खर्च होता. दिसंबर से मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करने वाले थे. मगर मिड-डे के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को शेल्व कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक,
‘रामरी’ साल 1945 में सेट होने वाली थी. ये ऐसा दौर था जब देश-दुनिया में कई बड़े बदलावों से गुज़र रही थी. वर्ल्ड वॉर 2 खत्म हो चुका था और भारत अंग्रेजों से आज़ाद होने की कगार पर था. इसी टाइमलाइन को केंद्र में रखकर मेकर्स एक ऐसी फिल्म डेवलप कर रहे थे, जहां क्रीचर्स भी इसका हिस्सा होते. इस रोचक थीम को अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले थे. एक्टर नेहा शर्मा बतौर डायरेक्टर इससे अपना डेब्यू करने वाली थीं. हालांकि नेटफ्लिक्स के फैसले के बाद ये मूवी फिलहाल के लिए डिब्बाबंद हो गई है.
वीडियो: कैसी है अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ? देखिए हमारा मूवी रिव्यू

.webp?width=60)

