The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ahaan Panday Was Supposed to Debut With a Salman Khan Film, Not Saiyaara

'सैयारा' नहीं सलमान खान की फिल्म से तगड़ा डेब्यू करने वाले थे अहान पांडे!

अहान की ये फिल्म तमन्ना भाटिया की हिट तेलुगु फिल्म का हिन्दी रीमेक होने वाली थी.

Advertisement
salman khan, ahaan panday,
अहान पांडे YRF की सुपरहीरो फिल्म में भी काम करने वाले थे.
pic
शुभांजल
21 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 06:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Saiyaara से Ahaan Panday को बॉलीवुड में ग्रैंड लॉन्च मिला था. मगर कम ही लोगों को पता है कि वो केवल 16 साल की उम्र में अपना फिल्म डेब्यू करने वाले थे. ये Tamannaah Bhatia की एक हिट फिल्म का रीमेक था, जिसके प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि Salman Khan थे.

हाल ही में GQ से हुई बातचीत में अहान ने बताया कि वो तमन्ना की 'हैप्पी डेज़' के हिंदी रीमेक में काम करने वाले थे. वो बताते हैं,

Image embed

Image embed

अहान आगे कहते हैं,

Image embed

बता दें कि शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी 'हैप्पी डेज़' में तमन्ना भाटिया और वरुण संदेश ने काम किया था. 2007 में रिलीज़ हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी. चर्चा थी कि शेखर अपने डायरेक्शन में ही इसका हिंदी रीमेक बनाएंगे. इस प्रोजेक्ट को सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले थे. मगर फिर ये फिल्म कभी बनी नहीं, ना ही इस पर कभी कोई और अपडेट आया.

इस फिल्म के कुछ साल बाद अहान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा. दरअसल यशराज बैनर्स शुरुआत से ही अहान को अपने अगले हीरो के रूप में ग्रूम कर रही थी. मगर वो 'सैयारा' से पहले उनके साथ एक दूसरी फिल्म बनाना चाहते थे. ये एक सुपरहीरो फिल्म थी, जिसे शिव रवैल डायरेक्ट करने वाले थे. 21 साल के अहान फिल्म के लीड रोल में थे. वहीं विलन का किरदार अजय देवगन निभाने वाले थे. हालांकि इससे पहले कि फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होती, इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया.

वीडियो: ऋतिक रोशन और रणबीर से अहान पांडे की तुलना पर अमीषा पटेल ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()