The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Ahaan Panday to play Gangster in Ali Abbas Zafar, YRF next | Jimmy Shergill

अहान पांडे की फिल्म में बॉबी देओल के बाद जिमी शेरगिल की एंट्री, क्या पक रहा?

'सैयारा' में रोमैंटिक रोल करने के बाद अहान पांडे, अली अब्बास ज़फर की फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले हैं.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:10 PM IST)
Ahaan Panday, Bobby Deol, Jimmy Shergill
YRF की इस फिल्म में अहान के साथ बॉबी देओल और जिमी शेरगिल भी नज़र आएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Yash की Toxic के बार फिर Postpone होने की ख़बरें क्यों आ रही हैं? क्या Ahaan Panday-Ali Abbas Zafar की फिल्म में Jimmy Shergill को भी कास्ट किया गया है? Salman Khan की Maatrubhumi में अब क्या बदलाव करवाए गए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# अहान-शरवरी की फिल्म में जिमी शेरगिल की एंट्री

अहान पांडे और शरवरी वाघ स्टारर YRF की फिल्म के बारे में दो नए अपडेट हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इस फिल्म में जिमी शेरगिल को ज़रूरी किरदार में कास्ट किया गया है. ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा हैं. अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ में डबी रोल कर चुके ऐश्वर्य इस फिल्म में नेगेटिव रोल करेंगे. दूसरा अपडेट ये है कि अहान इस फिल्म में गैंगस्टर का रोल करने वाले हैं. और इसके लिए इन दिनों वो कॉम्बैट और वेपन ट्रेनिंग ले रहे हैं. फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अलग तरह की वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं. इस फिल्म को ‘सुल्तान’ वाले अली अब्बास ज़फ़र डायरेक्ट कर रहे हैं. 

# लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का निधन

चार दशक तक हिंदी सिनेमा के लिए हज़ारों यादगार गाने गा चुकीं लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन और बाद में हार्ट अटैक के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मगर 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया. आज शाम उनकी अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकली. और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार हुआ. 92 साल की उम्र तक जीवन को भरपूर ख़ुशदिली से जीने वाली आशा भोसले को साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. उनके नाम 20 भाषाओं में 12 हज़ार गानों का गिनीज़ रिकॉर्ड भी दर्ज है.

# अगले साल आएगा 'लॉर्ड ऑफ वॉर' का सीक्वल

साल 2005 की क्राइम ड्रामा फिल्म 'लॉर्ड ऑफ वॉर' के सीक्वल की शूटिंग खत्म हो गई है. दी हॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक निकोलस केज इसमें वापसी करेंगे. ये एक पिता और उसके बेटे के आपसी मतभेद पर आधारित फिल्म है. इसमें निकोलस के किरदार यूरी ऑर्लोव के बेटे एंटॉन का रोल बिल स्कार्सगार्ड करेंगे. सीक्वल को भी एंड्रयू निकोल ही डायरेक्ट करेंगे.

# उलझ गई यश की 'टॉक्सिक', 4 जून को भी नहीं आएगी!

यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी. मगर मेकर्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनावों और IPL की वजह से वो इसे पोस्टपोन कर रहे हैं. नई रिलीज़ डेट 4 जून तय हुई. मगर अब ख़बर है कि 'टॉक्सिक' 4 जून को भी नहीं आएगी. ग्रेट आंध्रा के मुताबिक इसकी वजह फिल्म की OTT डील न हो पाना है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स 'टॉक्सिक' के डिजिटल राइट्स की डील 250 करोड़ रुपये में करना चाहते हैं. मगर ये कीमत चुकाने के लिए अब तक कोई भी OTT प्लैटफॉर्म राज़ी नहीं हुआ है. जो बेस्ट डील 'टॉक्सिक' को ऑफर हुई है, वो 110 करोड़ रुपये की है. एक और ट्विस्ट ये है, यश नेगोसिएशंस के दौरान OTT प्लैटफॉर्म्स के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करने के पक्ष में ही नहीं हैं. और फिल्म देखे बग़ैर डिजिटल डील की ऑफर प्राइस बढ़ाने से OTT प्लैटफॉर्म्स कतरा रहे हैं. इन्हीं सब उलझनों के चलते फिल्म के जून रिलीज़ पर सवालिया निशान लग गए हैं. इंडस्ट्री इनसाइडर्स का नज़रिया इस मामले में अलग है. उनका कहना है कि टीम 'टॉक्सिक' को संभवत: ये डर भी है, कि यदि OTT प्लैटफॉर्म्स को फिल्म पसंद नहीं आई, तो डील की रकम तो और कम होगी ही. साथ ही फिल्म के लिए नेगेटिव नैरेटिव भी बन जाएगा. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी 'टॉक्सिक' चर्चा में है. बॉली ब्लाइंड्स एंड गॉसिप नाम के रेडिट पेज के मुताबिक यश और कियारा के बोल्ड सीक्वेंस पर मेकर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कियारा का कहना है कि उन सीन्स को फिल्म से हटा दिया जाए. मगर यश इस बात से सहमत नहीं हैं. वहीं कोर टीम के कुछ मेम्बर्स का कहना है कि इस सीक्वेंस के चलते फिल्म की आलोचना हो सकती है.

# भारत-चीन की लड़ाई पर बनी फिल्म में नहीं होगा चीन का ज़िक्र!

सलमान खान की गलवान फिल्म में आमूलचूल बदलावों की ख़बर है. पहले तो फिल्म का टाइटल 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. फिर रक्षा मंत्रालय के कहने पर 40 फीसदी फिल्म रीशूट हुई. और अब ख़बर है, कि भारत-चीन की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में चीन का ज़िक्र तक नहीं होगा. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, "रीशूट के बाद भी जो कट सेंसर बोर्ड को सबमिट किया गया, उससे भी मिनिस्ट्री संतुष्ट नहीं थी. मंत्रालय चाहता था, कि फिल्म में चीन का नाम भी न लिया जाए. इन सब बदलावों के बाद अप्रैल में मेकर्स ने जो कट सबमिट किया, उसमें चीन का ज़िक्र कहीं नहीं है. और ये कोर टीम के मेंबर्स ही जानते हैं, कि चीन का नाम लिए बिना उसे किस तरह दिखाया गया है. किस तरह कर्नल संतोष बाबू ही शहादत को जस्टिफाय किया गया है." फिल्म की रिलीज़ डेट पर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है. 15 मई तो अब दूर की कौड़ी लग रही है. और 12 जून के बारे में मेकर्स ने अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# Jr NTR की 'डैगन' में शाहिद कपूर होंगे विलन?

Jr NTR स्टारर 'ड्रैगन' में शाहिद कपूर को लिए जाने की ख़बरे हैं. तेलुगु चित्रालु के मुताबिक वो फिल्म में विलन का रोल करेंगे. ये रोल पहले मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस करने वाले थे. मगर शूटिंग शेड्यूल्स में देरी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी. शाहिद की कास्टिंग के बारे में फिलहाल मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. 'ड्रैगन' में अनिल कपूर भी ज़रूरी किरदार निभा रहे हैं. रुक्मिणी वसंत फीमेल लीड हैं. प्रशांत नील इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: अहान पांडे को 'सैयारा' ने हिंदी सिनेमा का नया स्टार बना दिया

Advertisement

Advertisement

()