The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Supporting Rajpal Yadav, Salman Khan Casts Him in Vamshi Paidipally Film

सलमान खान ने राजपाल यादव को अपनी वामसी पैडिपली वाली फिल्म में काम दे दिया?

पहले सलमान ने राजपाल को लोन चुकाने में मदद की. फिर उनके सपोर्ट में ट्वीट किया. और अब अपनी अगली फिल्म में काम दे दिया!

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 02:43 PM IST)
rajpal yadav, salman khan,
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जेल भी गए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों एक अवॉर्ड शो के दौरान Rajpal Yadav और उनके लोन केस पर एक जोक किया गया था. उससे इंटरनेट पर काफी बवाल मच गया. कई लोग राजपाल के सपोर्ट में उतरे. इसमें सबसे बड़ा नाम Salman Khan का था. सलमान ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक पोस्ट लिखा था. खबर है कि अब उन्होंने राजपाल को Vamshi Paidipally वाली अपनी अगली फिल्म में भी कास्ट कर लिया है. 

रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान ने राजपाल यादव को अपनी इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में एक अहम रोल के लिए कास्ट किया है. मूवी में वो सलमान के राइट हैंड के रोल में नजर आ सकते हैं. दोनों के बीच पूरी कहानी में जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिलेगा. ये फिल्म के सबसे जरूरी किरदारों में से एक है. और राजपाल को उनकी काबिलियत के आधार पर चुना गया है. सलमान को राजपाल बहुत पसंद हैं. उन्हें लगता है कि वो इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठेंगे.

राजपाल वाला ये किरदार पहले ही लिखा जा चुका था या मेकर्स उनके लिए कोई नया किरदार गढ़ेंगे, इस पर क्लैरिट नहीं है. मगर इस बहाने सलमान ने दिखाया कि वो राजपाल को केवल बातों में ही सपोर्ट नहीं कर रहे थे. कुछ दिन पहले मिडल ईस्ट की लड़ाई और रुपया-डॉलर के गिरते-बढ़ते वैल्यू को लेकर राजपाल पर एक जोक किया गया था. तब सलमान ने X पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा,

"राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो. हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा. इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत ये है. और ये याद रखना कि कभी-कभी फ़्लो में कुछ निकल आता है. देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है. देना तो इंडिया में ही है."

rajpal yadav
सलमान खान का पोस्ट.

हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब सलमान राजपाल की मदद को आगे आए हैं. इससे पहले वो उनकी लोन चुकाने में मदद कर चुके हैं. इससे पहले सलमान और राजपाल 'मुझसे शादी करोगी', ‘पार्टनर’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी कल्ट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. उसमें उनकी जुगलबंदी को लोगों ने काफी पसंद किया था. जहां तक वामसी वाले प्रोजेक्ट की बात है, सलमान अगले हफ्ते से उसकी शूटिंग शुरू करेंगे. राजपाल की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अपनी तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता. सलमान के अपोजिट इसमें नयनतारा को कास्ट किया गया है. वहीं अरविन्द स्वामी और अनिल कपूर को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़े जाने की खबरें हैं. 

वीडियो: वामसी पैडिपली की फिल्म में सलमान खान के अपोजिट होंगी नयनतारा?

Advertisement

Advertisement

()