The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Spirit Deepika Padukone Exits Kalki 2898 AD Sequel Too, Are Her Demands the Reason?

वांगा की 'स्पिरिट' के बाद प्रभास की 'कल्कि 2' से भी बाहर कर दी गईं दीपिका पादुकोण

'कल्कि 2' में काम करने की दीपिका की कुछ शर्तें थीं. जिसमें फीस बढ़ाना और 25 लोगों की टीम के लिए 5 स्टार सुविधाएं शामिल थीं.

Advertisement
amitabh bachchan, prabhas, disha patani, deepika padukone, kalki 2898 ad,
दीपिका इस वक्त अल्लू अर्जुन और एटली की AA22xA6 में व्यस्त हैं.
pic
शुभांजल
18 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Kalki 2898 AD ना केवल Deepika Padukone के करियर बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. मेकर्स 2025 के अंत तक इसके सीक्वल पर काम शुरू करना चाहते हैं. इसमें दीपिका को काफी स्क्रीनटाइम मिलने वाला था. मगर Prabhas स्टारर Spirit के बाद अब वो इस प्रोजेक्ट से भी बाहर कर दी गई हैं.

'कल्कि' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज़ ने 18 सितंबर को X पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने दीपिका के इस मेगा प्रोजेक्ट से अलग होने की जानकारी देते हुए लिखा,

Embed
Embed

2025 में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दीपिका एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हुई हैं. इससे पहले उन्हें प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से भी ड्रॉप कर दिया गया था. तब ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि मेकर्स ने दीपिका की डिमांड्स को देख उन्हें उस प्रोजेक्ट से अलग किया है. इत्तेफाक से 'कल्कि' में भी प्रभास ही लीड रोल में हैं. मेकर्स का बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि मामला दीपिका के ‘कमिटमेंट’ से जुड़ा है. हालांकि उन्होंने ऐसी बात क्यों कही, इसकी ठोस वजह उन्हें ही पता है. 

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया कि ‘कल्कि 2’ से भी दीपिका की डिमांड्स ने ही अड़ंगा डाला है. रिपोर्ट के मुताबिक,

Embed

Embed

सोर्स ने आगे बताया,

Embed

वैसे, दीपिका इस वक्त अल्लू अर्जुन और एटली की AA22xA6 में व्यस्त हैं. ये एक साय-फाय प्रोजेक्ट है, जिसके लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. दीपिका इस फिल्म में बेहद अहम किरदार निभाने वाली हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने इसके लुक टेस्ट और VFX पर भी काम किया था. अर्जुन इसमें 4 किरदार निभाएंगे. दीपिका के अलावा इसमें जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदन्ना भी काम कर रही हैं.

वीडियो: क्या बोल्ड सीन्स के कारण दीपिका ने छोड़ी 'स्पिरिट'?

Advertisement

Advertisement

()