The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Spirit and Kalki 2, Is Deepika Padukone Out of Allu Arjun Raaka as Well?

'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण क्या अल्लू अर्जुन की 'राका' से भी बाहर हो गईं?

दावा किया जा रहा कि मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के कारण इस तरह का फैसला लिया है.

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026, 12:42 PM IST)
deepika padukone, allu arjun, raaka,
'राका' का टोटल बजट 700 करोड़ रुपये है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun और Atlee लंबे समय से अपनी बिग बजट मूवी Raaka की शूटिंग कर रहे हैं. उनके अलावा Deepika Padukone भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं. पिछले दिनों दीपिका ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. इस कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. चर्चा उठी कि मेकर्स ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को देख फिल्म से उनका स्क्रीनटाइम कम कर दिया है. कुछ जगहों पर तो ये भी कहा गया कि प्रोड्यूसर्स उन्हें 'राका' से रिप्लेस करने का मन बना चुके हैं.

दीपिका इससे पहले 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि उन फैसलों के पीछे दूसरी वजहें थीं. मगर 'राका' के केस में मामले ने तूल पकड़ लिया. इतना कि मेकर्स को खुद सफाई देनी पड़ गई. फिल्म से जुड़े एक ऑफिशियल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए स्टेटमेंट में कहा,

"सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है. दीपिका पादुकोण फिल्म में काफी अहम किरदार निभा रही हैं. सेट पर वो पूरी एनर्जी के साथ शूट कर रही हैं."

बता दें कि अर्जुन के अलावा केवल दीपिका की कास्टिंग को ही मेकर्स ने ऑफिशियली अनाउंस किया था. फिल्म के लुक टेस्ट के दौरान उनकी वीडियोज़ इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं. उन वीडियोज़ को देख ये अनुमान लगाना कठिन नहीं कि वो 'राका' में भारी एक्शन करती नज़र आएंगी. पर खबर है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन सीन्स को फिल्माती रहेंगी. सूत्र ने बताया,

"प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका पादुकोण, राका के इंटेन्स एक्शन सीक्वेंस कर रही हैं. वो इसी कंडीशन में पूरी फिल्म शूट करेंगी. प्रोडक्शन से जुड़े लोग और मेकर्स उन्हें लेकर तमाम सावधानियां बरत रहे हैं."

'राका' के अलावा दीपिका, शाहरुख खान की 'किंग' से भी जुड़ी हैं. उसकी शूटिंग भी वो प्रेग्नेसी के दौरान ही करेंगी. वैसे, पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करने वाले हैं. उस मूवी में दीपिका का काफी बड़ा रोल है. मगर बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी के कारण मेकर्स उन्हें रिप्लेस करने पर सोच-विचार कर रहे हैं. हालांकि इस पर अब तक ऑफिशियली कुछ बताया नहीं गया है. वैसे, ये पहला मौका नहीं जब दीपिका ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग की हो. इससे पहले 'कल्कि' में काम करते वक्त भी वो अपनी पहली बच्ची की मां बनने वाली थीं. मगर तब मेकर्स ने उनकी कंडीशन को फिल्म की कहानी के साथ जोड़ा और वो लगातार शूटिंग करती रहीं.

वीडियो: 'द वाइट लोटस 4' सीरीज के प्रोजेक्ट से बाहर हुई दीपिका पादुकोण?

Advertisement

Advertisement

()