The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Shahrukh Khan exit, Priyanka Chopra is in talks with Farhan Akhtar to star in Don 3 opposite Ranveer Singh

शाहरुख के 'डॉन 3' से अलग होने के बाद रणवीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होगी!

Priyanka Chopra ने Don फ्रैंचाइज़ की पिछली दोनों फिल्मों में काम किया था. अब Ranveer Singh के साथ नज़र आ सकती हैं.

Advertisement
pic
16 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:22 PM IST)
don 3, priyanka chopra, ranveer singh,
'डॉन 3' के अनाउंसमेंट टीज़र में रणवीर सिंह. दूसरी तरफ 'डॉन 2' के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Don 3 से Shahrukh Khan की दूरी को अब तक बड़े नेगेटिव तरीके से लिया जा रहा था. कहा गया कि Ranveer Singh, डॉन के किरदार में शाहरुख वाला वजन नहीं डाल पाएंगे. रणवीर ने कहा कि उन्हें कम से कम एक मौका तो दिया जाना चाहिए. ताकि वो खुद को साबित कर सकें. मगर शाहरुख के फिल्म में न होने की वजह से एक पॉज़िटिव चीज़ होने जा रही है. खबरें हैं कि Don फ्रैंचाइज़ में Priyanka Chopra की एंट्री हो सकती है.  

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों मुंबई फिल्म फेस्टिवल (MAMI 2023) में हिस्सा लेने अमेरिका से इंडिया आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपनी बॉलीवुड में वापसी को लेकर कुछ बातचीत शुरू की है. boxofficeworldwide.com की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने फिल्ममेकर फरहान अख्तर से मुलाकात की. यहां दोनों 'डॉन 3' में साथ करने पर भी चर्चा की. फरहान अख्तर एक फिल्म बनाने वाले थे. 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' की तर्ज़ पर लड़कियों की रोड ट्रिप वाली फिल्म. इसे 'जी ले ज़रा' नाम से अनाउंस भी कर दिया गया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल्स करने वाली थीं. मगर इन तीनों हीरोइनों की डेट ही मैच नहीं हो पाई. जिसकी वजह से वो फिल्म अनिश्चितकाल के लिए टल गई है.

ऐसे में फरहान चाहते हैं कि वो 'डॉन 3' पर प्रियंका के साथ काम कर लें. प्रियंका, 'डॉन' फ्रैंचाइज़ की पिछली दोनों किश्तों का हिस्सा रही थीं. अगर 'डॉन 3' शाहरुख खान के साथ बनती, तो शायद प्रियंका निजी वजहों से उसका हिस्सा नहीं बन पातीं. मगर रणवीर की कास्टिंग के बाद 'डॉन 3' में प्रियंका की वापसी की राह आसान हो गई है. इस फ्रैंचाइज़ में प्रियंका रोमा भगत का रोल करती हैं, जिसे डॉन 'जंगली बिल्ली' बुलाता है.

फरहान ने 'डॉन 3' के लिए प्रियंका को अप्रोच किया है. प्रियंका ने भी इस प्रोजेक्ट में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. क्योंकि ये दोनों लोग आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. पहले भी 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्म पर बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं. रणवीर और प्रियंका ने तो 'बाजीराव मस्तानी', 'गुंडे' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों पर साथ काम किया है. अच्छे दोस्त हैं. एक-दूसरे के साथ काम करने में कंफर्टेबल हैं. इसलिए फरहान चाहते हैं कि ये कास्टिंग वर्क आउट हो जाए. वो सबकुछ छोड़कर 'डॉन 3' शुरू करने को तैयार बैठे हैं. बस उन्हें प्रियंका की ओर से हामी का इंतज़ार है.

प्रियंका की आखिरी हिंदी फिल्म थी 'द स्काय इज़ पिंक'. जो कि 2019 में रिलीज़ हुई थी. फरहान अख्तर ने इस फिल्म में उनके पति का रोल किया था. उसके बाद से प्रियंका हॉलीवुड में व्यस्त हैं. उन्होंने 'मेट्रिक्स' फ्रैंचाइज़ की चौथी फिल्म 'मेट्रिक्स रेसरेक्शंस' में काम किया. एमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में भी उन्होंने लीड रोल किया. इस साल उनकी 'लव अगेन' नाम की रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज़ हो चुकी है. आने वाले दिनों में वो 'हेड्स ऑफ स्टेट' नाम की फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ इद्रिस एल्बा और जॉन सीना जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.  

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()