The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After salman khan Sikandar teaser is released people started comparing it with Prabhas starrer salaar

लोगों ने 'सिकंदर' की तुलना प्रभास की 'सलार' से क्यों कर डाली?

लोग फिल्म के डायलॉग्स की तुलना भी हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' से कर रहे हैं.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 06:30 PM IST)
himesh salman
फिल्म ईद पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

The Office की फॉलो-अप सीरीज़ में होंगे ऑस्कर, China के थिएटर्स में रिलीज़ होगी John Wick 4, लोगों ने Sikandar की तुलना 'सलार' से कर डाली. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. 'द ऑफिस' की फॉलो-अप सीरीज़ में होंगे ऑस्कर  

पॉपुलर वेब सीरीज़ 'द ऑफिस' की अनाम फॉलो-अप सीरीज़ की कास्ट से जुड़ा अपडेट आया है. 'द ऑफिस' में ऑस्कर का रोल करने वाले एक्टर ऑस्कर नोन्ये इस सीरीज़ में भी अकाउंटेंट के रोल में नज़र आएंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये फॉलो-अप सीरीज़ भी 'द ऑफिस' वाली दुनिया में ही घटेगी. इस फॉलो-अप सीरीज़ में ऑस्कर के साथ डोनल ग्लीसन, सबरीना इम्पाचातोरे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगी.

2. चीन के थिएटर्स में रिलीज़ होगी 'जॉन विक 4'

रिलीज़ के दो साल बाद अब कियानु रीव्स की फिल्म 'जॉन विक 4' चीन के सिनेमाघरों में भी रिलीज़ के लिए तैयार है. ये 14 मार्च को थिएटर्स में आएगी. 'जॉन विक' फ़्रैन्चाइज़ की कोई भी फिल्म पहले चीन में रिलीज़ नहीं हुई है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, फिल्म को वहां बिना कट्स के रिलीज़ किया जा रहा है.

3. एस एस राजामौली पर दोस्त ने लगाया गंभीर आरोप

एस एस राजामौली को अपना करीबी दोस्त बताने वाले उप्पलापति श्रीनिवास राव ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. श्रीनिवास का कहना है कि राजामौली की वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो चुकी है. श्रीनिवास ने एक लंबा-चौड़ा वीडियो पोस्ट किया. साथ ही पुलिस को एक लंबी चिट्ठी लिखकर राजामौली पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया और सुसाइड करने की बात कही है. अब तक राजामौली की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया है.  

4. साजिद नाडियाडवाला के बेटे को लॉन्च करेंगे शशांक

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे सुभान नाडियाडवाला को बड़े पर्दे पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को शशांक खैतान डायरेक्ट करने वाले हैं. ये एक हाई एनर्जी एंटरटेनर फिल्म होगी. 2025 के जून से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

5. अदिवी शेष और मृणाल वाली फिल्म में अनुराग कश्यप

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' की कास्ट में अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म में वो एक पुलिसवाले की भूमिका में होंगे. मेकर्स ने फिल्म से उनका पोस्टर लॉन्च कर के इस बात की जानकारी दी है. फिल्म को शनैल देव ने डायरेक्ट किया है.

6. लोगों ने 'सिकंदर' की तुलना 'सलार' से कर डाली

कल यानी 27 फरवरी को सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र आया. इसके बाद से ही कई लोगों ने प्रभास से फिल्म की तुलना करना शुरू कर दिया. टीज़र में एक सीन है जहां सलमान खान के हाथ में दो हथियार हैं और वो अपने पीछे से आ रहे हथियारबंद लोगों से लड़ाई कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि प्रभास की 'सलार' में भी ऐसा ही एक सीन है. हालांकि उस सीन में प्रभास एक जगह पर खड़े हैं. इसके अलावा लोग इसके 'साफ कर दूंगा' वाले डायलॉग्स की तुलना भी हिमेश रेशमिया की 'बैडैस रविकुमार' से कर रहे हैं. फिल्म को ए आर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ईद पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

वीडियो: सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र देख लल्लनटॉप वाले क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()