The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Salman Khan and Akshay Kumar, Shah Rukh Khan Joins Johnny Lever Film for a Special Role

जॉनी लीवर की फिल्म में साथ नज़र आएंगे सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार!

हाल ही में शाहरुख ने रजनीकांत की 'जेलर 2' में कैमियो करने से मना कर दिया था.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:54 PM IST)
shah rukh khan, johnny lever, salman khan, akshay kumar,
मुंबई में अप्रैल से ही जॉनी लीवर वाले फिल्म की शूटिंग चल रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

जो काम बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स और Rajinikanth नहीं कर पाए, वो Johny Lever ने कर दिखाया. अपनी कॉमेडी फिल्म में कैमियो करने के लिए उन्होंने Shah Rukh Khan को मना लिया है. जो बात इसे और रोचक बनाती है, वो ये कि इस प्रोजेक्ट में Salman Khan और Akshay Kumar भी नज़र आने वाले हैं. भारतीय सिनेमा में इस तरह का मौका विरले ही आता है.

# जॉनी लीवर के लिए तुरंत मान गए शाहरुख

पहले इस फिल्म को 'सबसे बड़ा रुपैया' नाम दिया जा रहा था. मगर चर्चा है कि अब इसे 'ऑपरेशन ऑपरेशन' कहा जाएगा. हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली ये टाइटल रिवील नहीं किया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इस फिल्म के ओपनिंग सीक्वेंस में कैमियो करेंगे. ये सीक्वेंस जॉनी लीवर की लेगेसी को ट्रिब्यूट के तौर पर बनाया जाएगा. मेकर्स ने इसे कुछ इस तरह प्लान किया है जिससे नई जनरेशन को भी जॉनी लीवर की अहमियत मालूम चले. सूत्र के मुताबिक,

"शाहरुख खान को इस कैमियो के लिए अप्रोच किया गया था. वो जॉनी लीवर की इस फिल्म में काम करने की बात से ही बेहद खुश हो गए. दोनों के बीच पिछले तीन दशकों से बहुत अच्छा रिश्ता है. शाहरुख हमेशा सीनियर कलाकारों का सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं. वो जून में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे.”

# रजनीकांत की ‘जेलर 2’ वाला कैमियो कैंसिल कर दिया

कुछ समय पहले शाहरुख 'रजनीकांत' स्टारर 'जेलर 2' में भी कैमियो करने वाले थे. मगर अपने हिस्से की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना मन बदल लिया. वो इन दिनों 'किंग' पर काम कर रहे हैं. इसलिए बताया गया कि वो उसकी रिलीज़ से पहले किसी और फिल्म में अपना लुक एक्सपोज़ नहीं करना चाहते. हालांकि मई के अंत या जून की शुरुआत तक उस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. शाहरुख उसके बाद ही जॉनी लीवर वाली फिल्म में काम करेंगे. वैसे, दोनों एक्टर्स ने दर्जनों फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें ‘बाज़ीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘बादशाह’, ‘करण अर्जुन’ और ‘कभी खुशी कभी ग़म जैसी’ जैसी चर्चित मूवीज़ भी शामिल हैं. 'बादशाह' में उनकी जुगलबंदी को लोग आज तक पसंद करते हैं. पिछली बार दोनों रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' (2015) में नज़र आए थे. अगर इस कैमियो पर बात बनी, तो वो 11 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे.

# सलमान खान और अक्षय कुमार भी नज़र आएंगे

दूसरी तरफ़, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस फिल्म में कई अन्य सुपरस्टार्स भी कैमियो करने वाले हैं. इनमें सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं. वो क्या रोल करेंगे, ये स्पष्ट नहीं है. मगर अंदाज़ा लगाया जा है कि वो फिल्म शुरू होने से पहले जॉनी लीवर को ट्रिब्यूट देंगे. जिस तरह शाहरुख, सलमान और अक्षय के नाम सामने आए हैं, संभव है कि आगे हमें और भी एक्टर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ते दिखें.

बताया जा रहा है कि फिल्म को 'हाउसफुल 4' और 'बच्चन पांडे' वाले फरहाद समजी डायरेक्ट करेंगे. वहीं इसे NH स्टूडियोज़ और रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा. जॉनी इसमें लीड रोल करेंगे. उनका किरदार एक आम आदमी का होगा. ये एक कैरेक्टर ड्रिवन कॉमेडी फिल्म होने वाली है. मूवी में शिल्पा शिरोडकर उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी. वहीं मनोज पाहवा भी इसमें एक अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं.

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की पूरी कहानी बाहर आ गई!

Advertisement

Advertisement

()