रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ी, तो फरहान अख्तर बोले 40 करोड़ रुपए वापस दो!
रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. मेकर्स कह रहे कि उन्होंने रणवीर के अप्रूवल के बाद ही फिल्म पर काम शुरू किया था.

Dhurandhar की सक्सेस के बाद फैन्स को उम्मीद थी कि Ranveer Singh, Don 3 पर काम शुरू करेंगे. मगर हुआ इसके ठीक उलट. रिपोर्ट आई कि उन्होंने Farhan Akhtar की इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. इससे मूवी प्रोड्यूस करने वाली वाली Excel Entertainment को काफ़ी बड़ा नुकसान हो गया. नुकसान भी कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 40 करोड़ रुपये का. खबर है कि उन्होंने रणवीर से इसका हर्ज़ाना मांगा है. मगर रणवीर ने ऐसा करने से साफ़ मना कर दिया है. अब दोनों पक्षों के इस मसले को सुलझाने के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड को बीच में आना पड़ा.
फरहान की 'डॉन' फ्रैंचाइज़ में ओरिजनली शाहरुख खान ने काम किया था. 2011 में आई 'डॉन 2' के क्लाइमैक्स में वो इसके तीसरे चैप्टर की घोषणा कर चुके थे. मगर वो फिल्म कभी बन नहीं पाई. 2023 में मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट टीज़र के ज़रिए बताया कि अब रणवीर इस फ्रैंचाइज़ का अगला चेहरा होंगे. ये काफ़ी रिस्की फैसला था. इस पर रणवीर और फरहान, दोनों की काफ़ी आलोचना हुई.
मगर 2025 में 'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद सारा खेल बदल गया. न केवल मेकर्स, बल्कि फैन्स भी 'डॉन 3' को शुरू करने की मांग करने लगे. फरहान ने अलग-अलग इंटरव्यूज़ और इवेंट्स में इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की. बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि फरवरी 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी. मगर ऐन वक्त पर रणवीर ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए. अब चूंकी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में काफ़ी पैसे खर्च कर दिए थे, इसलिए अब वो पैसा रणवीर से वापस चाहते हैं.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,
रिपोर्ट के मुताबिक, नुकसान इतना बड़ा है कि एक्सेल ने अपने कई डिपार्टमेंट के हेड्स को काम से हटा दिया है. हेड ऑफ डिपार्टमेंट्स से कहा गया है कि वो दूसरी जगह काम की तलाश करें. साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को इस पूरे नुकसान की भरपाई करने को कहा है. मगर रणवीर ऐसा करने को तैयार नहीं हैं. रणवीर का मानना है कि उन्होंने स्क्रिप्ट के कारण फिल्म छोड़ी है. इसलिए वो इस नुकसान के ज़िम्मेदार नहीं हैं. सूत्र के मुताबिक,
ग़ौर करने वाली बात ये है कि शाहरुख के 'डॉन 3' में काम न करने के पीछे भी स्क्रिप्ट को ही जिम्मेदार ठहराया गया था. मगर ये इत्तेफाक भी हो सकता है. हाल ही में रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच करीब 2 घंटे की मीटिंग हुई. मगर उस का कोई ठोस नतीज़ा नहीं निकल पाया है. दोनों पक्ष इस मामले में एक-दूसरे पर दोष डाल रहे हैं. विवाद इतना बढ़ चुका है कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) को बीच-बचाव करने आना पड़ा है. हालांकि वो भी अबतक रणवीर और फरहान को एकमत नहीं कर पाई है.
वैसे, पिंकविला की एक रिपोर्ट में रणवीर के 'डॉन 3' से बाहर होने के पीछे दूसरा कारण बताया गया था. उसके मुताबिक, रणवीर ने ‘डॉन 3’ इसलिए छोड़ी क्योंकि वो 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के बाद एक और गैंगस्टर मूवी नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने जय मेहता की ज़ॉम्बी मूवी 'प्रलय' में काम करने का फैसला किया है. अगर ये बात होती, तो ‘डॉन 3’ को पोस्टपोन करना पड़ता. जब रणवीर तैयार होते, तब ये फिल्म शुरू होती. मगर फरहान अख्तर जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करना चाहते थे. अब परदे के पीछे क्या कुछ घट रहा है, इस बारे में दोनों में से किसी पक्ष ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.
वीडियो: 'डॉन 3' की शूटिंग फिर टली, ये वजह सामने आई

.webp?width=60)

