The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Ramayana and Love and War, Ranbir Kapoor To Play a High Tech Thief in Dhoom 4?

'रामायण' और 'लव एंड वॉर' के बाद रणबीर कपूर बनेंगे हाइटेक चोर?

'धूम 4' के अलावा रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र 2' पर भी सोच-विचार कर रहे.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026, 07:36 PM IST)
ranbir kapoor, dhoom 4,
रणबीर कपूर फिलहाल 'रामायण 2' की शूटिंग कर रहे. (फोटो: AI Generated)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranbir Kapoor इस वक्त अपने फिल्म करियर के प्राइम पर हैं. उनके पास एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्मों की लाइन लगी हुई है. उनकी आने वाली दो मूवीज़ Namit Malhotra की Ramayana और Sanjay Leela Bhansali की Love and War हैं. फिर वो Sandeep Reddy Vanga की Animal Park में नज़र आएंगे. भंसाली और वांगा की फिल्मों के बीच वो एक और प्रोजेक्ट करना चाहते हैं. खबर है कि ये फिल्म Brahmastra 2 या Dhoom 4 में से कोई भी एक हो सकती है.

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"रणबीर कपूर ने अभी से ब्रह्मास्त्र 2 और धूम 4 का आइडिया सुनना शुरू कर दिया है. उन्हें इनका बेसिक प्लॉट काफी पसंद आया. मगर वो बाउंड स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही उन पर कोई अंतिम फैसला लेंगे."

'धूम 4' अभी अपने बिल्कुल शुरुआती चरणों में है. लंबे समय से चर्चा थी कि रणबीर इसमें लीड रोल प्ले करेंगे. लीड रोल यानी फिल्म का विलन. ‘धूम’ फ्रैंचाइज़ सुपरबाइक्स और चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसलिए ज्यादा आसार यही है कि वो भी इस मूवी में एक हाइटेक चोर ही बनेंगे. मगर यशराज फिल्म्स ने अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए कोई डायरेक्टर फाइनल नहीं किया है. दूसरी तरफ़, 'ब्रह्मास्त्र 2' की कास्टिंग को लेकर सोच-विचार जारी है. फिल्म में दीपिका पादुकोण एक अहम किरदार निभाने वाली हैं. मगर वो अभी प्रेग्नेंट हैं. इस वजह से मेकर्स उनकी जगह किसी और को कास्ट करने पर माथा-पच्ची कर रहे.  

बता दें कि रणबीर 'रामायण: पार्ट 1' का काम बहुत पहले निपटा चुके हैं. चूंकि इन दिनों 'लव एंड वॉर' की शूटिंग रुकी हुई है, इस वजह से वो 'रामायण: पार्ट 2' पर लग गए हैं. बताया जा रहा है कि वो अक्टूबर 2026 तक 'लव एंड वॉर' और 'रामायण: पार्ट 2' से फ्री हो जाएंगे. संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल पार्क' की शूटिंग 2027 के एंड में शुरू करेंगे. यानी रणबीर के पास काफी लंबा गैप होगा. उसके बीच वो 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'धूम 4' वाले ऑप्शंस खंगाल रहे. यहां 'ब्रह्मास्त्र 2' का पलड़ा भारी है. खासकर इसलिए क्योंकि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सिनेमा कॉन 2026 के दौरान जानकारी दी थी कि वो 'रामायण' के बाद सीधे 'ब्रह्मास्त्र 2' पर लग जाएंगे. पर जहां तक रणबीर की बात है, उन्होंने अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर हामी नहीं भरी है. 

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के सपोर्ट में क्या बोले ऋतिक रोशन?

Advertisement

Advertisement

()