पहलगाम पर जावेद अख्तर के बयान से भड़कीं पाकिस्तानी एक्टर बोलीं- "आपके मरने में दो घंटे रह गए"
Pahalgam Attack पर Javed Akhtar की प्रतिक्रिया से खफा Pakistani Actor Bushra Ansari ने कहा- शर्म करें और Naseeruddin Shah और बाकी एक्टर्स की तरह चुप बैठें.

Pahalgam Terror Attack के बाद Javed Akhtar ने सरकार से इस हमले के सरगनाओं पर सख़्त कार्रवाई की मांग की. भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के आने और काम करने का भी विरोध किया. 26 मासूम पर्यटकों की हत्या पर जावेद की नाराज़गी और उनके तेवर Pakistani Actor Bushra Ansari को अखर गए. उन्होंने जावेद अख़्तर को Naseeruddin Shah की तरह ख़ामोश और इस मामले से दूर रहने की नसीहत दे डाली. एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें बुशरा ने जावेद अख़्तर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जो बातें और संबोधन इस्तेमाल किए, उनका इशारा जावेद की तरफ़ ही माना जा रहा है.
इस वायरल वीडियो में बुशरा कहती हैं,
बुशरा यहीं नहीं थमी. आगे कहा कि जावेद अख़्तर, नसीरुद्दीन शाह और बाकी एक्टर्स की तरह ख़ामोश रहें. उन्होंने कहा,
इस वीडियो में बुशरा ने आगे कहा कि भारतीयों के साथ उनकी मुलाक़ातें हुई हैं. और अच्छी रही हैं. एक भारतीय लड़की से मुलाक़ात को याद करते हुए बुशरा ने कहा -
क्या कहा था जावेद अख़्तर ने?पहलगाम हमले के बाद जावेद अख़्तर ने अलग-अलग कार्यक्रमों में इस घटना की आलोचना की. पाकिस्तान और उसकी शर्मनाक हरक़त की बेबाकी से निंदा की. उन्होंने पाकिस्तान की मिलिट्री लीडरशिप की आलोचना करते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की. महाराष्ट्र फेस्टिवल में जावेद ने कहा,
बीते दिनों हुए सेमिनार IP and Music: Feel the Beat में जावेद अख़्तर ने व्यथित और सख़्त लहजे में पहलगाम नरसंहार करने वालों के लिए कड़ी और जल्द सज़ा की हिमायत की. उन्होंने कहा,
हिंदुस्तान में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक की बात पर भी जावेद खुलकर बोले थे. उन्होंने कहा था,
कौन है बुशरा अंसारी
बुशरा अंसारी पाकिस्तानी एक्टर, मिमिक और राइटर है. 'नीली धूप', 'मकान' और 'कुछ दिल ने कहा' जैसे सीरियल लिख चुकी है. इसके अलावा वो बतौर एक्टर ‘कभी मैं कभी तुम’ जैसे पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं. यूट्यूब चैनल लूज़ टॉक पर बुशरा के कई मिमिक्री वीडियो थे. मगर पहलगाम हमले के बाद ये सारा कॉन्टेंट भारत में बैन कर दिया गया है.
वीडियो: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में दिए बयान पर कहा,जिस मुल्क में पैदा हुए, वहां नहीं डरते, तो बाहर क्या डर

.webp?width=60)

