The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Operation Sindoor, India Bans Pakistani Web Content on OTT Platforms

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिया में पाकिस्तानी ड्रामा, फिल्में और कोक स्टूडियो समेत सारा कॉन्टेंट बैन

इस बैन के बाद भारत में Coke Studio Pakistan, Zindagi Gulzar Hai, Mere Humsafar और Ishq Murshid जैसे शोज़ नहीं देख पाएंगे.

Advertisement
coke studio, pakistani drama,
इस बैन के बाद भारत में पाकिस्तान का कोई भी शो, फिल्म या गाना नहीं देख पाएंगे.
pic
शुभांजल
8 मई 2025 (पब्लिश्ड: 07:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Operation Sindoor के बाद भारत सरकार ने सभी OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत स्ट्रीमिंग सर्विसेज को पाकिस्तान में बनी सभी वेब सीरीज, फिल्मों, गानों और पॉडकास्ट को इंडिया में तत्काल प्रभाव से बंद करना होगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल की ओर से 08 मई को जारी की गई इस एडवाइजरी के तहत पब्लिशर्स और प्लेटफॉर्म्स को पुराने नियम याद दिलाए गए हैं. उन्हें बताया गया है कि वो ऐसा कोई भी कॉन्टेंट न दिखाएं, जो भारत की एकता, सुरक्षा और शांति के लिए खतरा हो. इसलिए सरकार ने उन पर पूरी तरह बैन लगाने का आदेश दिया है.  

Image embed

I&B मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आदेश में मंत्रालय ने कहा,

Image embed

Image embed

ये कोई पहला मौका नहीं है जब राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में पाकिस्तानी कॉन्टेंट पर बैन लगा हो. 2022 में पाकिस्तानी OTT, Vidly TV को इंडिया में बैन किया गया था. क्योंकि उसकी सीरीज ‘सेवक: द कन्फेशंस’ में भारत के खिलाफ गलत और भड़काऊ कॉन्टेंट दिखाय गया था. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगा दी गई. साथ ही पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज़ के इंस्टाग्राम अकाउंट भी इंडिया में रेस्ट्रिक्ट कर दिए गए. इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, आतिफ असलम, अली ज़फर और राहत फतेह अली खान समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं. 

इसके अलावा साल 2022 में फवाद खान और माहिर खान की एक फिल्म आई थी- ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’. ये पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई. अव्वल तो ये फिल्म लंबे समय तक भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई. पिछले दिनों खबर आई कि इसे भारत में पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में रिलीज़ किया जा सकता है. क्योंकि वो पूरी फिल्म पंजाबी भाषा में है. मगर देशभर में इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया. जिसकी वजह ये इस फिल्म की इंडिया रिलीज़ टालनी पड़ी. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान में तबाही माहिरा खान, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे एक्टर्स ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()