The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After King, Shah Rukh Khan to Star in an Old-School Love Story and Farah Khan directed Main Hoon Na 2

'किंग' के बाद अपने पुराने रंग में लौटेंगे शाहरुख खान, ये हो सकती है उनकी अगली फिल्म

इसके अलावा शाहरुख खान, फराह खान की 'मैं हूं ना 2' में भी डबल रोल करने जा रहे हैं.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:13 PM IST)
shah rukh khan,
शाहरुख रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी एक कैमियो रोल करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan ने Jawan, Pathaan और King से खुद को बतौर एक्शन हीरो रीब्रांड किया है. इसलिए फैन्स चाहते हैं कि वो आगे भी इसी जायके की फिल्में करते रहें. जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. मगर जो खबरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वो अपने पुराने रंग में वापस लौट रहे हैं. रिपोर्ट है कि शाहरुख को एक बिग बजट रोमैंटिक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. इसमें वो अपनी उम्र के ही लवर का किरदार निभा सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने Farah Khan की Main Hoon Na 2 को भी हरी झंडी दे रखी है. इसमें वो डबल रोल करेंगे. फिलहाल इसकी लिखाई का काम चल रहा है.

शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने का क्रेडिट काफी हद तक रोमैंटिक फिल्म को दिया जाता है. पिछले दिनों उन्हें एक बिग बजट, ओल्ड स्कूल मच्योर लव स्टोरी का आइडिया सुनाया गया है. इस आइडिया ने उन्हें काफ़ी सरप्राइज़ और उत्साहित दोनों किया. क्योंकि ये उनकी उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफ़ी अलग है. यही कारण है कि वो इसे अपना अगला प्रोजेक्ट बनाने पर विचार कर रहे हैं. पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फिल्म की कहानी काफ़ी इमोशनल और ड्रामा से भरपूर होने वाली है. इससे लोगों को शाहरुख के पुराने दिनों की याद आ जाएगी.

कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि 'किंग' के बाद शाहरुख, फराह खान की 'मैं हूं न' के सीक्वल में काम करेंगे. मगर फिर इन खबरों को अफ़वाह बता दिया गया था. लेकिन ताज़ा रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रहे हैं कि उस प्रोजेक्ट की बात बंद नहीं हुई है. सूत्र के मुताबिक,

"शाहरुख खान दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं. एक फराह खान की मैं हूं न 2 और दूसरी हाल ही में उन्हें ऑफर हुई एक रोमांटिक लव स्टोरी. जून तक वो दोनों स्क्रिप्ट्स पर फैसला कर लेंगे. इसके अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य बड़े नामों से भी लगातार कॉन्टैक्ट में हैं. लगातार एक्शन फिल्में करने के बाद शाहरुख अब फिजिकली डिमांडिंग रोल्स से दूर रहना चाहते हैं. पिछले कुछ सालों में उन्हें कुछ चोटें लगी हैं. जो अब तक बरकरार हैं. इसलिए डॉक्टर्स ने भी उन्हें एक्शन फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी है. इसलिए ये रोमांटिक मूवी उनके लिए बिल्कुल सही समय पर आ रही है."

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शाहरुख इस प्रोजेक्ट पर हामी भर देते हैं, तो अगले साल जनवरी या फरवरी से इसका शूट शुरू हो जाएगा. क्योंकि 'किंग' की रिलीज़ से पहले शाहरुख कोई फिल्म शुरू नहीं करना चागते. ‘किंग’ 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. उससे पहले वो किसी भी तरह का भटकाव नहीं चाहते हैं. हालांकि इस रोमैंटिक फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा इसे बेहद लुका-छुपाकर रखा जा रहा है. इसके अलावा वो कई और फिल्ममेकर्स से अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत कर रहे हैं.

वीडियो: क्यों रुका हुआ है 'रा-वन' का सीक्वल? अनुभव सिन्हा ने बताया

Advertisement

Advertisement

()