The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • After Hera Pheri 3 makers are all set to start Welcome 3 with Akshay, Sanjay Dutt and Arshad Warsi

'हेरा फेरी 3' के बाद एक और बड़ी खबर, 'वेलकम 3' पर भी जल्द काम शुरू करने जा रहे हैं मेकर्स

'वेलकम बैक' से गायब रहे अक्षय कुमार 'वेलकम 3' में वापस आ रहे हैं. साथ में संजय दत्त और अरशद वारसी भी होंगे.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 07:06 PM IST)
welcome 3, sanjay dutt, akshay kumar
'वेलकम' का एक सीन. दूसरी तरफ एक नई अनाउंस्ड फिल्म के फर्स्ट लुक में संजय दत्त और अरशद वारसी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों खबर आई कि Akshay Kumar अपनी तीन सबसे चर्चित फिल्म फ्रैंचाइज़ से अलग हो रहे हैं. Hera Pheri, Welcome और Awara Paagal Deewana. Hera Pher 3 का मामला तो सॉर्ट हो गया. मान-मनौव्वल के बाद अक्षय फाइनली इस फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म कर रहे हैं. और अब Welcome 3 को लेकर एक कड़क न्यूज़ आई है. खबर ये है कि इस फिल्म में अक्षय तो होंगे ही साथ में Sanjay Dutt और Arshad Warsi भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

'वेलकम' 2007 में आई थी. समय के साथ उस फिल्म की फॉलोविंग में भारी इजाफा हुआ. उसे 'हेरा फेरी' सीरीज़ के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे मज़ेदार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. 2015 में इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' आई. इसमें अक्षय नहीं थे. उनकी जगह जॉन अब्राहम ने लीड रोल किया. फिल्म ने कमाई तो ठीक-ठाक कर ली. मगर पहली फिल्म वाला माहौल नहीं बना पाई. अब इस सीरीज़ की तीसरी फिल्म आ रही है. पहले इसका नाम 'वेलकम टु जंगल' बताया जा रहा था. मगर अब ये 'वेलकम 3' नाम से ही बुलाई जा रही है.

फिल्म ‘हेरा फेरी’ के एक सीन में अक्षय, परेश और सुनील. 

फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'वेलकम 3' में अक्षय के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी भी काम करने जा रहे हैं. 'वेलकम' और 'हेरा फेरी' दोनों ही फ्रैंचाइज़ को फिरोज़ नाडियाडवाला की प्रोड्यूस करती हैं. इसलिए बताया जा रहा है कि 'हेरा फेरी 3' के बाद फिरोज़ 'वेलकम 3' पर भी काम शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए वो बेस्ट पॉसिबल स्टारकास्ट चाहते हैं. इसीलिए अक्षय के अलावा संजय और अरशद को फिल्म से जोड़ने की कवायद चल रही है.

संजय दत्त और अरशद वारसी 'मुन्नाभाई' फिल्म सीरीज़ में मुन्ना और सर्किट का किरदार निभा चुके हैं. उन फिल्मों में इस जोड़ी का काम और केमिस्ट्री खूब पसंद की गई. इसी वजह से इस जोड़ी को 'वेलकम 3' के लिए अप्रोच किया जा रहा है. संजय दत्त अपने प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म में भी अरशद वारसी के साथ काम कर रहे हैं. उस फिल्म का नाम नहीं बताया गया है. फिल्म का फर्स्ट लुक आ चुका है, जिसमें अरशद और संजय एक जेल में बंद दिखलाई पड़ रहे हैं. वो फिल्म इसी साल के आखिर तक रिलीज़ होनी है.

खैर, हम वापस 'वेलकम 3' पर आते हैं. टाइम्स की उसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जब 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग अपने आखिरी चरण में पहुंचेगी, तब 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू होगी. ताकि अक्षय उस फिल्म के लिए समय दे पाएं. हालांकि 'वेलकम 3' के लिए डायरेक्टर का नाम अभी तय नहीं है. 

वीडियो: 'हेरा फेरी' को सबसे पहले अक्षय-संजय दत्त के साथ रफ्तार नाम से बनाया जाना था.

Advertisement

Advertisement

()