The Lallantop
Advertisement

'हेरा-फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार ने 'गोरखा' भी छोड़ दी

अक्षय ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ना चाहते थे, जिसे लेकर आगे कोई विवाद हो.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2023, 06:18 PM IST)
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'गोरखा' का फर्स्ट लुक शेयर किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अक्षय कुमार ने 2021 में अपनी फिल्म 'गोरखा' की अनाउंसमेंट की थी. ये फिल्म गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कार्डोजो की ज़िंदगी पर बेस्ड फिल्म थी. अक्षय ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था. जिसकी खूब तारीफ हुई थी. मगर अब खबर आ रही है कि अक्षय ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है. वो अब इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं.

आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म को अक्टूबर 2021 में अनाउंस किया गया था. इसके डायरेक्टर थे संजय पूरन सिंह चौहान. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने खुद इस प्रोजेक्ट को टाटा-बाय बाय बोल दिया है. दरअसल इयान कार्डोजो के साथ काम कर चुके कई जनरल ने मेकर्स से संपर्क किया और फिल्म की कहानी को लेकर कई प्रश्न उठाएं है. इसकी ऑथेंटिसीटी को लेकर कई सवाल किए. जिसके बाद अक्षय ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया.

कहा जा रहा है कि आर्म्ड फोर्सेज़ के सम्मान में अक्षय इस फिल्म से अलग हो गए. अक्षय ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ना चाहते थे जिसे लेकर आगे कोई विवाद हो. जब इस पूरे मामले पर प्रड्यूसर आनंद एल राय से बात की गई, तो उन्होंने फिल्म पर काम रोकने की बात को कंफर्म किया है. बॉलीवुड हंगामा ने जब आनंद एल राय से पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म पर काम रोक दिया है? तो आनंद ने कहा,

‘’हां ये सच है. हम अभी इस फिल्म को नहीं बना रहे हैं. कुछ टेक्निकल चीज़ें बीच में आ गई हैं. कुछ फैक्चुअल क्लैरिफिकेशन हैं जिन्हें अभी भी जानना बचा हुआ है.''

वैसे आनंद एल राय और अक्षय कुमार इससे पहले भी दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. एक फिल्म थी 'अतरंगी रे'. जिसमें अक्षय के साथ सारा अली खान और धनुष भी नज़र आए थे. दूसरी फिल्म थी 'रक्षाबंधन'. जिसमें अक्षय कुमार चार बहनों के भाई बने थे. फिल्म में उनके साथ भूमि पेडणेकर भी थीं.

अक्षय कुमार इससे पहले 'हेरा-फेरी' की फ्रेंचाइज़ फिल्म से भी अलग हो चुके हैं. जिसकी कंफर्मेशन उन्होंने खुद की थी. 'हेरा-फेरी' के तीसरे पार्ट में इस बार सुनील शेट्टी, परेश रावल के साथ कार्तिक आर्यन को रखा गया है. अक्षय ने बताया था कि वो 'हेरा-फेरी 3' की स्क्रिप्ट से खुश नहीं है इसलिए फिल्म से अलग हो गए हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार से एक पाकिस्तानी फैन ने कहा 'बेल बॉटम' पाकिस्तान विरोधी है, अक्षय का जवाब सुनिए

Advertisement

Advertisement

()