'धुरंधर' से 3100 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर की अगली फिल्म को फाइनेंसर नहीं मिल रहे?
रणवीर सिंह, 'प्रलय' नाम की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म शुरू करने वाले थे. मगर पैसे की वजह से फिल्म अटक गई?

Dhurandhar पांच महीने पहले रिलीज़ हुई थी. Dhurandhar 2 को आए 50 दिन बीत गए. फिर भी Ranveer Singh के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं. उन्होंने Don 3 छोड़ दी. ये जगज़ाहिर है. मगर उसके बाद वो जिस जॉम्बी एपॉकलिप्स थ्रिलर Pralay पर काम करने वाले हैं, उसकी भी कहीं कोई खोज खबर नहीं. बीच-बीच में इसकी कास्टिंग और फंडिंग को लेकर चर्चा उठती रही. मगर अब तक कुछ पुख्ता नहीं हो सका है. दावा किया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को हाइप करने के लिए मेकर्स तरह-तरह की PR स्ट्रेटजी अपना रहे हैं. लेकिन ग्राउंड लेवल पर 'प्रलय' कई मुसीबतों से जूझ रही है. ये हम नहीं, इंटरनेट वाली जनता कह रही है. लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.
'प्रलय' को सीनियर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट करने वाले हैं. हंसल, रणवीर सिंह के साथ मिलकर इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये रणवीर के प्रोडक्शन हाउस 'मां कसम फिल्म्स' के बैनर तले बनने वाली पहली मूवी होगी. इसलिए वो इस पर बतौर एक्टर-प्रोड्यूसर जान-झोंकने को तैयार हैं. कुछ समय पहले पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ‘प्रलय’ को लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जाएगा. ऑलमोस्ट इतने पैसों में 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स बन गए थे. मगर ताज़ा अपडेट ये है कि मेकर्स अब तक 'प्रलय' के लिए फंडिंग नहीं जुटा पाए हैं.
इंटरनेट पर चल रही चर्चा के मुताबिक, 'धुरंधर' के बाद टीम को लगा कि रणवीर की जॉम्बी मूवी के लिए फाइनेंसर्स की लाइन लग जाएगी. मगर ऐसा हुआ नहीं. 'प्रलय' को लेकर मार्केट में मामला ठंडा पड़ा है. ऐसे में ये आरोप लग रहे हैं कि मेकर्स इसे ट्रेंड में लाने के लिए PR गेम्स खेल रहे हैं. रिपोर्ट में बगैर किसी का नाम लिए कहा गया कि हर कुछ दिन बाद किसी नई एक्टर को इस फिल्म से जोड़ दिया जाता है. कभी किसी राइजिंग स्टार को, तो कभी किसी ए-लिस्टर को. मगर असलियत इससे कोसों दूर है.
यहां जिस राइजिंग स्टार की बात हो रही है, वो 'लोका: चैप्टर 1' फ़ेम कल्याणी प्रियदर्शन हैं. और ए-लिस्टर आलिया भट्ट को कहा जा रहा है. समय-समय पर उन्हें इस फिल्म से जोड़े जाने की खबरें उड़ीं. लेकिन किसी ने ऑफिशियली इसे कन्फर्म नहीं किया. आरोप हैं कि मेकर्स ये खबरें स्ट्रैटजी के तहत फैला रहे. ऐसा इसलिए ताकि फाइनेंसर्स को लगे कि बाजार में मूवी की मजबूत डिमांड है. और उन्हें आसानी से इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर मिल जाएं.
कुछ दिन पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि रणवीर ने 'डॉन 3' मामले में फरहान अख्तर से समझौता कर लिया है. बदले में वो फरहान को 10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लौटाने और 'प्रलय' में स्टेक देने को तैयार हो गए हैं. बाद में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इन खबरों का खंडन कर दिया.
कहा तो ये भी जा रहा है कि अगर फंडिंग का मामला फिट नहीं बैठा, तो मूवी शेल्व हो सकती है. हालांकि अब तक रणवीर सिंह या फिल्म से जुड़े किसी व्यक्ति ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है. न ही किसी ने इसका खंडन किया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.
वीडियो: रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ फिल्म का विवाद सुलझा, लेकिन कैसे?

