The Lallantop
Advertisement

अजय की 'दृश्यम-2' की बंपर एडवांस टिकटें बिक गईं

ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर सकती है.

Advertisement
Ajay Devgn
'दृश्यम 2', 18 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है.
pic
मेघना
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 03:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़ सकते हैं सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# विल स्मिथ की Emancipation का ट्रेलर आ गया

विल स्मिथ की फिल्म Emancipation का ट्रेलर आ गया. ये एक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म होगी. जिसमें विल, पीटर का रोल प्ले करेंगे. कहानी एक गुलाम की होगी जो अपनी आज़ादी के लिए संघर्ष करता है.

Image embed

 इसे 02 दिसंबर को थिएटर्स में और 09 दिसंबर को एप्पल टीवी प्लस पर प्रीमियर किया जाएगा.

# 'विक्रम' के बाद कमल हासन-विजय सेतुपति फिर साथ दिखेंगे

विजय सेतुपति और कमल हासन हाल ही में 'विक्रम' फिल्म में दिखाई दिए थे. अब खबर आ रही है कि दोनों स्टार्स एक बार फिर से कोलैबरेट करने वाले हैं. इस नई फिल्म को 'वलीमई' फेम डायरेक्टर एच. विनोद डायरेक्ट करेंगे. ये एक पॉलिटिकल-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है. जिसका बजट काफी ज़्यादा होगा. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को अभी KH 233 नाम से बुलाया जा रहा है. सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# अजय की 'दृश्यम-2' की 77 हज़ार एडवांस टिकटें बिक गई

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2', 18  नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. फिल्म की एडवांस टिकटें भी खूब बिकी हैं. नेशनल चेन्स - पीवीआर, इनॉक्स और सिनेपॉलिस में ओपनिंग वीकेंड के लिए कुल मिलाकर 77 हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म पहले दिन 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर सकती है.

# 'हेरा-फेरी 3' में अक्षय को वापिस लाने की कोशिश करेंगे सुनील

'हेरा-फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे. अक्षय ने खुद फिल्म में ना होने की बात को कंफर्म किया है. जब उनके को-स्टार सुनील शेट्टी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, ''सबकुछ ट्रैक पर चल रहा था. लेकिन मुझे नहीं पता अचानक से क्या हो गया और अक्षय इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. मैं 'धारावी बैंक' के प्रमोशन्स से फ्री हो जाऊं तो फिरोज़ नाडियाडवाला के साथ बैठकर बात करूंगा कि आखिर ऐसा हुआ क्या? अक्षय, परेश और मैंने फिल्म को कमिट किया था. अब ये अचानक से जो ट्विस्ट आया है उससे मैं शॉक्ड हूं.''

# मशहूर फिल्म 'जॉयलैंड' से बैन हटाएगी पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान ने फिल्म 'जॉयलैंड' पर लगाया बैन को हटाएगी. एचटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर सायम सादिक़ की इस फिल्म को मामूली कट के साथ पाकिस्तान में रिलीज़ किया जाएगा. पाकिस्तान के जर्नलिस्ट Rafay Mahmood ने ट्वीट कर बताया कि इसे 18 नवंबर को ही रिलीज़ किया जाएगा.

# करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे इब्राहिम अली खान?

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट रहे हैं. अब खबर है कि इब्राहिम, करण जौहर की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म डिफेंस फोर्स पर बेस्ड होगी. फिल्म की शूटिंग 2023 से शुरू होगी.

# रणवीर सिंह ने खत्म की रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस'

रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग खत्म कर ली है. रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से तस्वीर शेयर की. लिखा, ''शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू. मास्टर फिल्म मेकर के मास्टर प्लान्स.''

Image embed

 'सर्कस' में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस नज़र आएंगी. मूवी 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: प्रभास की आदिपुरुष में सैफ अली खान की दाढ़ी को VFX से सही करेंगे मेकर्स

Advertisement

Advertisement

()