The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aditya Dhar Dhurandhar 2 Adds Trouble for This Pakistani Politician Nabil Gabol who inspired Rakesh Bedi character

पाकिस्तानी नेता ने 'धुरंधर' देख कहा था राकेश बेदी का पात्र उनसे प्रेरित, 'धुरंधर 2' के बाद बुरे फंस गए!

पाकिस्तानी नेता नबिल गबोल ने दावा किया था कि राकेश बेदी का जमील जमाली वाला किरदार उन पर आधारित है. मगर 'धुरंधर 2' में आए ट्विस्ट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:54 PM IST)
nabil gabol, ranveer singh, rakesh bedi, dhurandhar 2,
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rakesh Bedi ने अपने कॉमिक अंदाज़ से Dhurandhar फ्रैंचाइज़ में जान फूंक दी है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट में मौकापरस्त पाकिस्तानी पॉलिटिशियन Jameel Jamali का किरदार निभाया है. ये कैरेक्टर असल ज़िंदगी में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता Nabil Gabol से प्रेरित है. पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद खुद नबील भी यही कहते घूम रहे थे. मगर दूसरे पार्ट में आए एक बड़े ट्विस्ट ने उनकी मुसीबतें बढ़ा दी हैं. 

सावधान! आगे स्पॉयलर है 

फर्स्ट पार्ट की रिलीज़ के बाद नबील एकाएक खूब चर्चा में आ गए थे. उन्होंने कई पाकिस्तानी चैनल्स पर इंटरव्यू और पॉडकास्ट किए. उसी दौरान पाकिस्तानी यूट्यूबर अमद अहमद ने उनसे 'धुरंधर' और जमील जमाली के किरदार पर रिएक्शन मांगा था. उस वक्त नबील ने सीना तानते हुए कहा था,

"मेरा बड़ा ही ज़रूरी किरदार दिखाया गया है धुरंधर में. अभी तक मुझे इतने मीडिया और पॉडकास्ट वाले कह रहे हैं कि आप अपना इंटरव्यू दें. वो मैं दूंगा कराची जाकर. लेकिन मैं सिर्फ़ यही कहूंगा कि धुरंधर में जो मेरा रोल दिखाया गया है- मेरा रोल बहुत दबंग था. इन्होंने मेरे रोल को सही से नहीं दिखाया है."

बातचीत के दौरान नबील ने कहा था कि यदि भारत से कोई सीक्रेट एजेंट ल्यारी आ जाता, तो वो बचकर नहीं जाता. उनके इस कॉन्फिडेंस को पाकिस्तानियों ने काफ़ी पसंद भी किया था. स्पॉइलर एलर्ट! सेकेंड पार्ट में आदित्य ने जमील जमाली को भी भारत की तरफ़ से भेजा गया एक सीक्रेट एजेंट बता दिया है. ऐसे में इंटरनेट पर लोगों ने दोबारा नबील गबोल को ढूंढना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा,

"ये हैं नबील गबोल. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता. जब धुरंधर पार्ट 1 आई थी, तो वो इसका फायदा उठा रहे थे. कह रहे थे कि जमील जमाली का किरदार उनके जीवन पर आधारित है. इंटरव्यू में वो शर्माते हुए कहते थे कि लोग उन्हें अब जमील जमाली कहने लगे हैं. लेकिन धुरंधर 2 के आने के बाद वो पैनिक मोड पर चले गए हैं. अब वो इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ये किरदार उनसे बिल्कुल प्रेरित या आधारित नहीं है. पाकिस्तान प्रशासन का IQ देखते हुए कोई आश्चर्य नहीं होगा, अगर वहां की आर्मी उन्हें संदेह के आधार पर पकड़े और जांच करे कि कहीं वो भारतीय जासूस तो नहीं हैं."

dhurandhar 2
एक यूजर का पोस्ट.

बता दें कि सेकेंड पार्ट की रिलीज़ के बाद नबील ने अपनी तरफ़ से कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के बाद नबील गबोल पर इनडायरेक्ट तंज कसा था. न्यूज 18 के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

"सेकेंड पार्ट का अंत देखने के बाद वो (नबील गबोल) यही बोलेंगे कि ये मैं नहीं हूं भाई, ये मैं नहीं हूं."

वैसे, पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद नबील गबोल ने पाकिस्तानी यूट्यूबर अमद अहमद को एक और इंटरव्यू दिया था. उस दौरान उन्होंने कुछ रोचक जानकारियां साझा की थीं. उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' को देखने के बाद पाकिस्तानियों ने भी उन्हें नबील गबोल की जगह जमील जमाली कहना शुरू कर दिया है. तब उन्होंने ये दावा किया था कि उनकी शक्ल ‘धुरंधर’ में उनका किरदार निभा रहे वेटरन एक्टर राकेश बेदी से अच्छी है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नेटफ्लिक्स अमेरिका की टीम ने उनसे ल्यारी गैंगवॉर के इर्द-गिर्द एक वेब सीरीज़ बनाने के लिए कॉन्टैक्ट किया है.

नबील के मुताबिक, नेटफ्लिक्स की टीम मार्च में ही न्यूयॉर्क से ल्यारी आने वाली है. उन्होंने बताया कि जब उनसे इस सीरीज़ के लिए संपर्क किया गया था, तो उनका पहला ही सवाल ये था कि उनका रोल कौन प्ले करेगा. नबील के दावे के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने उनसे कहा कि 'नार्कोस' सीरीज़ में पाब्लो एस्कोबार का रोल करने वाले एक्टर यानी वाग्नर मोरा का चेहरा उनसे काफ़ी मिलता है. इसलिए वो फ़िलहाल उनके नाम पर विचार कर रहे हैं. बता दें कि वाग्नर को ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. इत्तेफ़ाकन उन्हें जिस फिल्म के लिए ये नॉमिनेशन मिला, उसका नाम भी 'द सीक्रेट एजेंट' है.

वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा बताने वालों को राकेश बेदी ने सुनाया

Advertisement

Advertisement

()