The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aditya Chopra plans Shah Rukh Khan Salman Khan cameo in Alia Bhatt starrer Alpha

स्पाई यूनिवर्स को बचाने के लिए आदित्य चोपड़ा ने ये प्लान बनाया है!

'वॉर 2' के बाद 'अल्फा' स्पाई यूनिवर्स की अगली किश्त है.

Advertisement
aditya chopra, yrf spy universe, tiger, pathaan
'अल्फा' दिसम्बर 2025 में रिलीज़ होने वाली है.
pic
यमन
25 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 26 अक्तूबर 2025, 08:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2023 में आई Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan, YRF Spy Universe की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. उसके बाद Aditya Chopra को भरोसा था कि ये यूनिवर्स सिर्फ ऊपर, ऊपर इन द एयर ही जाएगा. लेकिन उनका भ्रम टूटा. ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ रिलीज़ हुईं. ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का कैमियो होने के बावजूद ये कोई खास इम्पैक्ट पैदा नहीं कर पाई. फिर 2025 में ‘वॉर 2’ आई. ऋतिक रोशन, जूनियर NTR और कियारा आडवाणी की भारी-भरकम बजट वाली ये फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई. ट्रेड रिपोर्ट्स में छपने लगा कि ‘वॉर 2’ के बाद आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस यूनिवर्स की अगली फिल्म Alpha है. खबर आई है कि ‘वॉर 2’ की दुर्दशा के बाद आदित्य चोपड़ा ने ‘अल्फा’ में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘अल्फा’ में कैमियो करने के लिए Shah Rukh Khan को अप्रोच किया गया है. मेकर्स चाहते हैं कि उनके कैमियो के ज़रिए फिल्म को लेकर हाइप बनाई जा सके. हालांकि ऐसा नहीं होने वाला है. हमें सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि शाहरुख, ‘अल्फा’ में नज़र नहीं आएंगे.

शाहरुख का ‘अल्फा’ में कैमियो करना मुमकिन नहीं है. उसकी बड़ी वजह है कि वो अभी ‘किंग’ के लिए शूट कर रहे हैं. पहले शाहरुख की इंजरी की वजह से 'किंग' की शूटिंग फंस गई थी. उसके बाद उन्होंने रिकवरी के लिए समय मिला. शूटिंग फिर से ट्रैक पर आई. बता दें कि 'किंग' का हालिया शेड्यूल पोलैंड में फिल्माया जा रहा था.   

Image embed

बाकी स्पाई यूनिवर्स की बात करें तो ये सभी फिल्में आपस में जुड़ी हुई हैं. ऐसे में भले ही शाहरुख का कैमियो 'अल्फा' में न हो, मगर मुमकिन है कि कोई दूसरा एक्टर इस फिल्म में नज़र आ सकता है. या तो सलमान खान के किरदार टाइगर को टीज़ किया जा सकता है, या फिर एंड क्रेडिट सीन में ऋतिक रोशन नज़र आ सकते हैं. ये सभी अनुमान ही हैं. मेकर्स ने अपनी तरफ से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है.           

वीडियो: शाहरुख खान बनाम प्रभास: ‘किंग’ और ‘फौजी’ की भिड़ंत तय, दोबारा दोहराएगा 2023 का बॉक्स ऑफिस युद्ध?

Advertisement

Advertisement

()