सलमान जानते थे वो ग्रेट एक्टर नहीं, कभी शाहरुख खान नहीं बन सकते - आदि ईरानी
Adi Irani ने बताया Salim Khan का व्यवहार Salman Khan के प्रति बहुत सख्त था.

एक्टर Adi Irani. जिन्होंने Salman Khan के साथ Chori-Chori, Chupke-Chupke जैसी फिल्मों में काम किया है. एक इंटरव्यू में आदि ने सलमान और उनके पिता Salim Khan को लेकर बातचीत की. आदि ने उस दौर के किस्से सुनाए जब सलमान एक्टर बनना चाहते थे. आदि ईरानी ने बताया कि सलीम खान, सलमान के साथ बहुत सख्ती से पेश आथे थे. आते-जाते उन्हें ताने मारते थे.
आदि के मुताबिक वो ये सब इसलिए करते थे ताकि सलमान खुद को साबित करके दिखाएं. कुछ बनकर दिखाएं.
फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए इस इंटरव्यू में आदि ईरानी ने सलमान के स्ट्रगल के दौर के किस्से सुनाए. उन्होंने कहा-
आदि ने आगे बताया,
सलमान के स्वभाव को लेकर भी आदि ईरानी ने बात की. बताया कि ये लोगों की ग़लतफ़हमी है जो उन्हें लगता है कि सलमान घमंडी हैं. सलमान में रत्तीभर का घमंड नहीं है. उन्होंने कहा,
शाहरुख जैसा अच्छा एक्टर नहीं : आदि ईरानी
आदि ईरानी ने बातचीत में ये भी कहा कि सलमान, शाहरुख जितने बेहतर एक्टर नहीं हैं. मगर उन्होंने अपनी अलग दुनिया बनाई. अपने तरह का सिनेमा किया और क्या कमाल किया. उन्होंने कहा-
आदि ईरानी ने और भी एक्टर्स के साथ अपने तजुर्बे इस इंटरव्यू में शेयर किए. उन्होंने ये भी बताया कि तीनों खान के साथ काम करने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला. एक दौर उन्होंने ऐसा भी देखा है जब उनके पास दूध खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे.
वीडियो: 'मैंने कहा बॉडी बनाओ, बाल बढ़ाओ...', गोविंदा ने सलमान खान को लेकर कौन सा किस्सा सुनाया?

.webp?width=60)

