The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Actress Arzoo Govitrikar filed case of domestic violence against her husband Siddharth Sabharwal

'बागबान' में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस को पीटता है उसका पति!

पहले मुंह पर थूका, मना करने पर फिर से वही काम किया.

Advertisement
pic
6 मार्च 2019 (अपडेटेड: 6 मार्च 2019, 09:50 AM IST)
Img The Lallantop
'बागबान' और 'मेरे बाप पहले आप' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं आरज़ू.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक्ट्रेस आरज़ू गोवित्रीकर ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. वो मुंबई के वर्ली थाने में दो दफे इस बात की कंप्लेंट दर्ज करवा चुकी हैं. आरज़ू मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड रह चुकीं सुपरमॉडल-एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर की बहन हैं. इंजीनियरिंग करने के बाद वो फिल्मों में आ गईं. उन्होंने 'बागबान' और 'मेरे बाप पहले आप' समेत कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो 'एक लड़की अंजानी सी', 'नागिन' और 'किट्टू सब जानती है' जैसे टीवी के भी कई मशहूर शोज़ में काम कर चुकी हैं.
कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद मार्च, 2010 में उन्होंने बिज़नेसमैन सिद्धार्थ सभरवाल से शादी कर ली. इस शादी से उन्हें पांच साल का एक बच्चा भी है. मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी को आरज़ू और सिद्धार्थ की लड़ाई हुई, जिसमें उनके पति ने उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी. बहस बढ़ने पर उसने आरज़ू के मुंह पर थूक दिया और इसका विरोध जताने पर वही हरकत दोबारा की. 19 फरवरी को दर्ज करवाए अपने कंप्लेंट में आरज़ू ने बताया कि उनका पति उनके साथ कितनी बद्तमीज़ी करता था. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की रात शराब पीने को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ. इसके गुस्से में आकर सिद्धार्थ ने उन्हें सुबह 4 बजे बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह से पीटा. इस दौरान वो शराब के नशे में था. और ये सिर्फ आज की बात नहीं है, वो पिछले कई सालों से इस तरह की चीज़ों को झेल रही हैं. कुछ हफ्ते पहले अपने पति की हरकतों से अजीज़ आकर आरज़ू ने अलग रहना शुरू कर दिया था.
अपनी बहन अदिती के साथ आरज़ू. दोनों ही बहने फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
अपनी बहन अदिती के साथ आरज़ू. दोनों ही बहने फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

अपनी बात रखने के लिए आरज़ू ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरों का कुछ फुटेज भी पुलिस को दिया है. जिसमें उनका पति उन्हें मारता हुआ दिख रहा है. इस बाबत जब मुंबई मिरर ने सिद्धार्थ से संपर्क किया, तो उसने बताया कि थप्पड़ मारने के लिए उसे आरज़ू ने ही कहा था क्योंकि वो एक क्राइम शो में काम करने जा रही थी. डोमेस्टिक वॉयलेंस के अलावा आरज़ू ने ये भी बताया कि उनके पति ने उनकी जानकारी के बिना बेटे आशमान की कस्टडी हथिया ली है.
अपने बेटे आशमान और पति सिद्धार्थ के साथ आरज़ू.
अपने बेटे आशमान और पति सिद्धार्थ के साथ आरज़ू.

ये पहली दफा नहीं है, जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई ऐसी खबर आई हो. इससे पहले भी कई सेलेब्रिटीज़ इस तरह की चीज़ों का शिकार हो चुकी हैं. उनमें चार बड़े नामों के बारे में आपका नीचे बता रहे हैं.
1) युक्ता मूखी- 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद यूक्ता ने फिल्मों का रास्ता पकड़ा लिया. इस दौरान उन्होंने कई भाषाओं की असफल फिल्मों में काम किया. नवंबर, 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क बेस्ड बिज़नेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली. उन्हें एक बेटा भी हुआ. जुलाई, 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ डोमेस्टिक वॉयलेंस मामले में एफआईआर दर्ज करवाया. और फाइनली 2014 में दोनों का तलाक हो गया.
युक्ता फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सकी. अपने पति प्रिंस तुली के साथ.
युक्ता फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सकी. अपने पति प्रिंस तुली के साथ युक्ता.

2) डिंपी गांगुली- 'कहानी चंद्रकांता की', 'एक हज़ारों में मेरी बहना है', 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' जैसे शोज़ में काम कर चुकीं डिंपी ने 2010 में एक टीवी शो में राहुल महाजन से शादी की थी. शो का नाम था 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा'. राहुल बीजेपी के नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे हैं. डिंपी ने राहुल के हिंसक रवैए के बारे में कई बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो कई बार आपसी लड़ाई में ही उनपर बंदूक तान देते थे. राहुल उनके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं. एक बार तो मीडिया में वो अपने शरीर पर कई चोट के निशानों के साथ भी देखी जा चुकी हैं. इसके बाद डिंपी ने राहुल का घर छोड़ दिया और उनके खिलाफ पुलिस कंप्टेंट भी कर दी. 2015 में दोनों तलाक का तलाक हो गया.
शादी के बाद राहुल और डिंपी बिग बॉस के ही सीज़न का हिस्सा रह चुके हैं.
एनडीटीवी इमैजिन पर आने वाले स्वंयवर रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में दोनों ने शादी की थी.

3) श्वेता तिवारी- मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता ने 19 साल की उम्र में 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी. 2000 में दोनों को एक बेटी हुई. इसके कुछ ही समय बाद से राजा ने मारपीट करनी शुरू कर दी. 2006 में इस तरह की बातें बाहर आनी शुरू हुईं. 2007 में श्वेता अपनी बेटी के साथ राजा से अलग रहने लगीं. उसी साल दोनों ने तलाक की अर्जी भी दायर कर दी. होते-होते 2012 में दोनों ऑफिशियली अलग हो गए. इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली.
श्वेता और राजा ने तब शादी की थी, जब दोनों ही अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में थे.
श्वेता और राजा ने तब शादी की थी, जब दोनों ही अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में थे.

4) टीना दत्ता- 'उत्तरन', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुकी टीना ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड पर हिंसा करने का आरोप लगाया था. टीना ने नाम नहीं लेते हुए बताया कि वो पिछले पांच से रिलेशनशिप में थीं लेकिन अब वो उससे बाहर आ गई हैं. ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था. जब ये चीज़ बढ़ने लगी, तब टीना बिलकुल ही लो पर चली गईं और उनका कॉन्फिडेंस भी हिल गया था. फिलहाल टीना 'डायन' नाम के एक शो में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने को-स्टार पर मोहित मल्होत्रा पर भी उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है.
अपने 'डायन' को-स्टार पर मोहित मल्होत्रा के साथ टीना दत्ता.
अपने 'डायन' को-स्टार पर मोहित मल्होत्रा के साथ टीना दत्ता.



वीडियो देखें: जनता ने ट्विटर पर अक्षय कुमार और करण जौहर को जम कर सुनाया

Advertisement

Advertisement

()