"सलमान को 'नो एंट्री 2' में लाने के लिए 10 साल इंतजार किया"
'नो एंट्री 2' में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की कास्टिंग न होने पर बोले प्रोड्यूसर बोनी कपूर- "ये हमारा नुकसान है."

No Entry बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इसमें Salman Khan, Anil Kapoor और Fardeen Khan की तिकड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था. साल 2019 में Boney Kapoor ने इसका सीक्वल अनाउंस किया. मालूम चला कि इसमें ओरिजिनल कास्ट को दोहराया नहीं जाएगा. उनकी जगह Varun Dhawan, Arjun Kapoor और Diljit Dosanjh के साथ ये फिल्म बनेगी. मगर अब प्रोड्यूसर Boney Kapoor ने No Entry 2 में सलमान, अनिल और फरदीन को कास्ट ना कर पाने पर अफसोस जताया है.
इंस्टेंट बॉलीवुड से हुई बातचीत में उन्होंने ‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में आए इस बदलाव पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने सलमान समेत बाकी एक्टर्स के साथ इस फ्रैंचाइज़ को जारी ना कर पाने को बड़ा नुकसान बताया. बोनी कहते हैं,
बोनी ने बताया कि वो सलमान व अन्य एक्टर्स को इस फिल्म से जोड़ तो नहीं पाए, उल्टा इस चक्कर में काफी वक्त गुजर गया. अब उन्हें ये पछतावा हो रहा कि फिल्म का सेटअप पूरी तरह बदल जाएगा. इसके बावजूद बोनी फिल्म की ओरिजिनल कास्ट की तारीफ करना नहीं भूले. वो कहते हैं,
जहां तक 'नो एंट्री' की बात है, उसमें सलमान, अनिल और फरदीन के अलावा बिपाशा बसु, ईशा देओल और लारा दत्ता ने काम किया था. ये 2002 में बनी प्रभु देवा स्टारर तमिल फिल्म 'चार्ली चैप्लिन' का रीमेक थी. 20 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. 74 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ये 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन भी फिल्म बनी. फिल्म को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया था. वही इसके सीक्वल को भी डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: दिलजीत दोसांझ ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर की 'नो एंट्री 2' क्यों छोड़ दी?

.webp?width=60)

