The Lallantop
Advertisement

"शाहरुख काम करते समय घड़ी की तरफ देखते तक नहीं"

अभिषेक बच्चन ने बताया है कि अमिताभ और शाहरुख क्यों महान हैं?

Advertisement
pic
14 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2023, 05:47 PM IST)
abhishek bachchan shahrukh khan
अभिषेक और शाहरुख ने 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ में काम किया है
Quick AI Highlights
Click here to view more

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' रिलीज होने को है. वो आजकल सैयामी खेर के साथ इसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान तमाम बातें कर रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के डेडिकेशन के बारे में बताया है.

ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे से बात करते हुए अभिषेक ने अपने बचपन को याद किया. वो अपने पिता को बहुत ज़्यादा मिल नहीं पाते थे. क्योंकि वो हमेशा काम पर ही रहते थे. उनका कहना है कि वो बहुत मेहनत से काम करते थे और आज भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया:

जब मैं बड़ा हो रहा था, तो कई हफ्ते ऐसे होते थे जब मैं अपने पिता को देख तक नहीं पाता था. वो मुझसे सिर्फ 10 फीट दूरी पर सोते थे, तब भी ऐसा था. वह सुबह मेरे जागने से पहले काम पर चले जाते थे, और मेरे सोने के बाद आते थे. इसलिए, भले ही हम एक ही छत के नीचे रह रहे थे, लेकिन आपको उन्हें देखने का मौका नहीं मिलता था. उस समय एहसास होता कि वो कितनी कड़ी मेहनत करते थे.

आजकल अमिताभ बच्चन KBC की शूटिंग कर रहे हैं. अभिषेक बताते हैं कि वो आज भी अपने हर एपिसोड की लाइन्स का अभ्यास करते हैं. क्योंकि दिन में दो एपिसोड शूट करते हैं, ऐसे में लाइन्स भूलने की सम्भावना रहती है. अभिषेक ने अमिताभ की पंक्चुएलिटी के बारे में बात की. उनका कहना था कि भले ही शूट 11 बजे शुरू हो, वो सुबह 7: 30 बजे सेट पर पहुंच जाते हैं. 

वो रात 11:30-12 बजे तक घर लौटते हैं. नहाते हैं, खाना खाते हैं और फिर अपने ब्लॉग पर काम करते हैं. ट्विटर के मैसेजेस का रिप्लाई करेंगे. कभी-कभी प्रमोशन कर रहे होंगे, ‘घूमर देखो, घूमर देखो’. वो बहुत प्यारे हैं. 

अभिषेक बच्चन ने शाहरुख के साथ सेट पर काम करने को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया. वो कहते हैं:

शाहरुख किसी असिस्टेंट की तरह हैं, वो काम करते समय घड़ी की तरफ देखते तक नहीं. सिर्फ काम की बात. 

अभिषेक शाहरुख और अमिताभ की लेगेसी पर बात करते हुए कहते हैं:

इसलिए ही दोनों महान हैं, ये सिर्फ काम करने का मामला है.

आर. बाल्की की फिल्म 'घूमर' में अभिषेक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं. सैयामी खेर ऐसे क्रिकेटर की भूमिका में हैं, जो अपने साथ हुए एक हादसे के बाद दोबारा मैदान पर उतरने के लिए स्ट्रगल करती है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे.

वीडियो: अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान के बारे में जो बताया, गुलशन देवैया के मुंह से सुन लीजिए

Advertisement

Advertisement

()