The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Abhishek Bachchan addressed criticism on his show, Breathe: Into the Shadows

'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' की आलोचना पर अभिषेक बच्चन का बयान

'ब्रीद-इन टू द शैडोज़' की आलोचना हो रही थी. बताया जा रहा था कि सीरीज़ में मेंटल हेल्थ को गलत तरीके से दिखाया गया है.

Advertisement
Abhishek Bachchan
ब्रीद-इन टू द शैडोज़ सीरीज़ में अभिषेक बच्चन.
pic
मेघना
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 05:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की खबरों को एक साथ एक जगह नीचे पढ़ सकते हैं. नीचे जानिए काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' के बारे में और पढ़िए अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीद इन टू द शैडोज़' को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में.

1. कीनू रिव्स की फिल्म 'जॉन विक 4' का ट्रेलर आ गया

कीनू रीव्स की फिल्म 'जॉन विक चैप्टर 4' का ट्रेलर आ गया. जिसमें कीनू कमाल का एक्शन करते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की पॉप सिंगर रिना स्वायामा इस फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. 

Image embed

मूवी 24 मार्च 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

2 'मनी हाइस्ट कोरिया' पार्ट 2, 09 दिसंबर से होगा स्ट्रीम

नेटफ्लिक्स पर आई फेमस स्पैनिश वेब सीरीज़ 'मनी हाइस्ट' का कोरियन वर्जन भी रिलीज़ किया गया था. जिसके दूसरे पार्ट को 09 दिसंबर से देखा जा सकेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शो ओरिजनल सीरीज़ का रीमेक और स्पिनऑफ भी होगा. जिसमें कुछ डिफरेंट स्टोरी देखने को मिलेगी.

3. काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का पोस्टर रिलीज़

काजोल की अपकमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का पोस्टर आ गया. इसमें काजोल के साथ एक्टर विशाल जेठवा भी दिख रहे हैं. जो व्हीलचेयर पर बैठे हैं. मूवी को डायरेक्ट किया है एक्ट्रेस रेवती ने. रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर्ड इस फिल्म की कहानी एक मां की होगी. 

Image embed

मूवी का ट्रेलर 14 नवंबर को आएगा. फिल्म 09 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

4. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'लॉस्ट'

यामी गौतम की फिल्म 'लॉस्ट' को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया जाएगा. यामी ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी. अनिरुद्ध रॉय चौधरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक क्राइम रिपोर्टर की कहानी है. जो गायब हुए एक्टिविस्ट की तलाश करती है.

5. अजय देवगन की सीरीज़ 'रूद्रा' का बनेगा दूसरा सीज़न

अजय देवगन की डेब्यू सीरीज़ 'रूद्रा-द एज ऑफ डार्कनेस' का दूसरा सीज़न बनाया जाएगा. शो के प्रड्यूसर समीर नायर ने इस खबर को कंफर्म किया है. समीर ने बताया कि शो के दूसरे सीज़न को लेकर प्लानिंग शुरू हो चुकी है. उन्होंने डिज़्नी से इस बारे में चर्चा भी की है. 'रूद्रा' ब्रिटिश सीरीज़ 'लूथर' का हिंदी अडैप्टेशन थी. जिसे ऑडिएंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था.

6. 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' की आलोचना पर अभिषेक का बयान

Image embed

वीडियो: KGF स्टार यश ने साउथ सिनेमा का मज़ाक उड़ाने पर बड़ी बात कह दी!

Advertisement

Advertisement

()