The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Abhirami dismisses unnecessary controversy around her kiss with Kamal Haasan in Thug Life

"पब्लिसिटी जैसी भी हो, अच्छी है"- कमल हासन के साथ किसिंग सीन पर बोलीं अभिरामी

किसिंग सीन पर विवाद 'ठग लाइफ' के मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है?

Advertisement
Thug life, Abhirami, kamal haasan,
30 साल छोटी एक्टर अभिरामी के साथ 62 साल के कमल हासन के इंटिमेट सीन के चलते ट्रोल हो रही है फिल्म 'ठग लाइफ'.
pic
अंकिता जोशी
29 मई 2025 (पब्लिश्ड: 05:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Mani Ratnam और Kamal Haasan की अपकमिंग फिल्म Thug Life अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद विवादों में फंसी गई. ट्रेलर में कमल हासन खुद से 30 साल छोटी एक्टर Abhirami को चूमते नज़र आए. लोगों ने इस एज गैप और किसिंग सीन की आलोचना की. ट्रेलर में Trisha Krishnan के साथ भी कमल हासन का एक इंटीमेट सीन था. वो भी कमल हासन से 23-24 साल छोटी हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वजह से ट्रेलर को खूब लताड़ा. तृषा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुकी हैं कि उन्हें इस विरोध की पूरी उम्मीद थी. मगर किसिंग सीन को लेकर अभिरामी का कोई रिएक्शन नहीं आया था. अब उन्होंने भी इस मसले पर अपनी बात रखी है. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिरामी ने कहा कि इस बात को ज़रूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है. शायद ये फिल्म की मार्केटिंग टीम की कोई स्ट्रैटजी है. 

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में अभिरामी से पूछा गया कि क्या किसिंग सीन पर कॉन्ट्रोवर्सी होनी चाहिए थी. जबकि इंडियन सिनेमा में ये सब अब आम है. इस पर अभिरामी ने कहा -

Image embed

Image embed

अभिरामी ने इस बातचीत में ये भी कहा कि शायद ये फिल्म की मार्केटिंग टीम की रणनीति हो. इस बारे में वो बोलीं -

Image embed

अभिरामी से पूछा गया कि 30 साल छोटी एक्टर को चूमने के सीन पर इतना बवाल क्यों हुआ होगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 

Image embed

Image embed

अभिरामी और भी कई प्रोजेक्ट्स में कमल हासन के साथ काम कर चुकी हैं. एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी. 2014 में आई फिल्म ‘वीरूमंडी’ कमल के साथ उनकी पहली फिल्म थी. अभिरामी ने कहा कि कमल के साथ कैसा भी काम हो, वो करेंगी. चाहे एक्टिंग हो या डबिंग.

बहरहाल, ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो सुनने में आया था कि मणि रत्नम ये इंटिमेट सीन फिल्म से हटाने वाले हैं. ‘ठग लाइफ’ कन्नड़ा भाषा पर कही गई कमल हासन की बात के चलते भी विवादों में है. कुछ लोग इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. STR, ऐश्वर्या लेक्ष्मी, तृषा और जोजू जॉर्ज जैसे एक्टर्स भी फिल्म में अहम किरदारों में नज़र आएंगे. ये 2025 की बड़ी फिल्म तो है ही, साथ ही ये दो दिग्गज फिल्ममेकर्स का रीयूनियन भी है. इससे पहले कमल हासन और मणि रत्नम ने 1987 में आई फिल्म 'नायकन' में साथ काम किया था. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर क्या बोला जो विवाद खड़ा हो गया?

Advertisement

Advertisement

()