The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Abhijeet admits not being informed about salman khan song chunari chunari remake

सलमान की 'चुनरी-चुनरी' रीमेक पर सिंगर अभिजीत बोले- "टुच्ची चीजों में मैं पड़ता ही नहीं"

वरुण धवन की फिल्म में होगा 'चुनरी चुनरी' रीमेक. अभिजीत ने कहा, "मेरे ग्रेट सॉन्ग्स में गिनती ही नहीं है इस गाने की. स्टूडियो आओ, गाओ और भागो सॉन्ग था ये."

Advertisement
Abhijeet bhattachrya, Hai jawani to ishq hona hai
'है जवानी तो इश्क़ होना है' फिल्म में इस गाने को रीमिक्स किया गया, जिसमें वरुण धवन के साथ के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं.
pic
अंकिता जोशी
27 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Varun Dhawan की आने वाली फिल्म Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai के लिए Chunari Chunari गाने को रीमिक्स किया गया है. ओरिजिनली ये गाना Salman Khan की फिल्म Biwi No. 1 का है. इस गाने को रीमिक्स किए जाने पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. मगर अब इस रीमिक्स पर ओरिजनल वर्जन गाने वाले सिंगर Abhijeet Bhattacharya का रिएक्शन आया है. अपने दो टूक बयानों के लिए मशहूर अभिजीत का कहना है कि फिल्म के डायरेक्टर- कम्पोज़र की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. हालांकि उनके मुताबिक ये उनके करियर का कोई महान गाना नहीं है. इसलिए उन्हें इसके रीमिक्स की परवाह नहीं है. 

अभिजीत ने इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Embed

Embed

ये गाना जो दशकों से लोगों की ज़ुबां पर है, उसे अभिजीत अपने अच्छे गानों में गिनते ही नहीं हैं. इस बारे में उन्होंने कहा,

Embed

इस गाने का ओरिजनल वर्जन सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. रीमिक्स वर्ज़न में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नज़र आने वाली हैं. पिछले दिनों फिल्म के सेट से इस गाने की शूटिंग का वीडियो लीक हुआ था. उसके बाद आम जनता ही नहीं, टीवी और फिल्म एक्टर्स ने भी इसके रीमिक्स को ट्रोल किया था. रीमिक्स की जानकारी नहीं होने के बारे में अभिजीत ने आगे कहा,

Embed

Embed

क्या इस गाने को दोबारा बनाने पर अभिजीत को कोई आपत्ति है? इसके जवाब में अभिजीत ने कहा,

Embed

‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ फिल्म में वरुण, पूजा और मृणाल के साथ चंकी पांडे, मौनी रॉय और जिमी शेरगिल भी अहम रोल्स में हैं. इसे वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं. रमेश तौरानी इसके प्रोड्यूसर हैं. वरुण धवन स्टारर ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

वीडियो: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' क्यों हुई फ्लॉप? राजपाल यादव ने बताया

Advertisement

Advertisement

()