The Lallantop
Advertisement

कभी नकल करने पर मजाक उड़ाया, आज आमिर खुद भी सुनील ग्रोवर की तारीफ़ कर रहे!

सुनील ने आमिर खान की 'गजनी' में एक छोटा-सा रोल किया था. इसमें वो आमिर की नकल उतारते हैं और आमिर उनका मज़ाक उड़ाते हैं.

Advertisement
sunil grover, aamir khan, the great indian kapil show,
सुनील ग्रोवर ने कुछ समय तक SS राजामौली का कैरेक्टर स्केच भी किया था.
pic
शुभांजल
7 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sunil Grover देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं. The Great Indian Kapil Show से उनके कैरेक्टर स्केच अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने Aamir Khan की भी नकल उतारी थी. उसकी क्लिप इंटरनेट पर ऐसी वायरल हुई कि आमिर खुद भी उनकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सके.

मज़ेदार बात ये है कि सुनील साल 2008 से ही आमिर की मिमिक्री करते आ रहे हैं. लोगों को शायद याद हो कि 'गजनी' में सुनील का एक छोटा-सा रोल था. वो एक सीन के दौरान आमिर के किरदार संजय सिंघानिया की नकल करते हैं. तब आमिर उनसे कहते हैं कि वो संजय बनने की ओवरएक्टिंग कर रहे हैं. ऐसे में सुनील का किरदार उन पर पलटवार करते हुए कहता है- "बस! एक्टिंग मत सिखाओ मुझे."

Embed

अब करीब 17 साल बाद सुनील ने फिर से आमिर की मिमिक्री की है. दरअसल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के तीसरे एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का प्रमोशन करने के लिए आए थे. इस दौरान सुनील, आमिर के अवतार में वहां जा पहुंचे. उनका हेयरबैंड, कुर्ता, चश्मा, दाढ़ी-मूंछ का स्टाइल और यहां तक कि हाव-भाव भी, बिल्कुल आमिर जैसे थे. ये देखकर शो में मौजूद लोगों के साथ इंटरनेट पर भी जनता गच्चा खा गई.

Embed

एक यूजर ने लिखा,

Embed

sunil grover
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने उनकी तारीफ़ करते हुए लिखा,

Embed

sunil grover
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने आमिर के अवतार में सुनील की तस्वीर शेयर करते हुए कहा,

Embed

sunil grover
एक यूजर का कमेंट.

सुनील को इंटरनेट पर हर तरफ़ से तारीफ़ मिल रही है. उनकी वीडियोज़ ज़बरदस्त ढंग से वायरल हो गई हैं. इतनी कि आमिर भी उनकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सके. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में आमिर कहते हैं,

Embed

Embed

सुनील पहले भी आमिर के 'पीके' वाले कैरेक्टर की नकल उतार चुके हैं. मगर उसे इतनी चर्चा नहीं मिली थी. वो शाहरुख खान, सलमान खान, कपिल देव, गुलज़ार और अमिताभ बच्चन की मिमिक्री भी कर चुके हैं. जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ हुई. 

वीडियो: 'अपने हिसाब से किया तो काम खराब...' गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का रोल करने पर बोले सुनील ग्रोवर

Advertisement

Advertisement

()