'इश्क़' के सेट पर हो गई थी आमिर खान की हाथापाई, अजय देवगन ने बचाया
अजय देवगन ने आमिर को कई बार रोका. मगर आमिर छेड़खानी करते रहे, चलते शॉट में हो गया आमिर पर अटैक.

Aamir Khan के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है Ishq. जितनी मज़ेदार ये फिल्म है, उतने ही दिलचस्प इस फिल्म के किस्से हैं. पिछले दिनों जब आमिर The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In the Newsroom में आए, तब उन्होंने बताया कि 'इश्क़' के सेट पर उन्होंने बहुत शैतानी की. इन शरारतों के चलते एक बार तो उनकी हाथापाई भी हो गई. Ajay Devgn भी वहीं मौजूद थे. पूरा किस्सा सुनाते हुए आमिर ने कहा,
अजय ने आमिर को कई बार टोका, मगर आमिर नहीं रुके. अगले शॉट में बंदर को रोकना मुश्किल हो गया. आमिर ने कहा,
1997 में रिलीज़ हुई फिल्म 'इश्क़' में जूही चावला और काजोल फीमेल लीड्स थीं. फिल्म सुपरहिट थी. बाद में आमिर ने काजोल के साथ 'फ़ना' में भी काम किया. उनके ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, फिलहाल उनकी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ थिएटर्स में लगी हुई है. अच्छी कमाई कर रही है. उसके बाग आमिर, रजनीकांत के साथ ‘कुली’ में नज़र आएंगे. 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में उनका 15 मिनट का कैमियो है. इसमें आमिर और रजनीकांत का ज़बरदस्त फेस ऑफ होगा. उसके बाद आमिर दादा साहेब फाल्के की बायोपिक में काम करेंगे. इसके राजकुमार हीरानी डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: आमिर खान का सबसे लंबा इंटरव्यू, 'सितारे जमीन पर', तलाक, शाहरुख-सलमान, अंडरवर्ल्ड, सब पर हुई बात

.webp?width=60)

