The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • aamir khan talks for a cameo in rajinikanth coolie directed by lokesh kanagaraj

शाहरुख ने रजनीकांत की जिस फिल्म को छोड़ा, उसमें अब आमिर नज़र आएंगे?

आमिर खान से पहले ये रोल Shahrukh Khan को ऑफर हुआ था मगर शाहरुख ने इस वजह से फिल्म करने को मना कर दिया.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 28 अगस्त 2024, 02:21 PM IST)
Lokesh kanagraj, Aamir Khan, Shahrukh Khan
रजनीकांत की इस फिल्म का ऑफर लेकर पहले शाहरुख खान के पास गए थे लोकेश कनगराज.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Lokesh Kanagaraj तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर हैं. लोकेश की अगली फिल्म सुपरस्टार Rajinikanth के साथ होने जा रही है. जिसका नाम है Coolie. खबर है कि इस पैन इंडिया फिल्म में Aamir Khan नज़र आ सकते हैं. जिसके लिए लोकेश ने आमिर से मुलाकात भी की और उनसे प्रोजेक्ट को डिस्कस भी किया. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लोकेश कनगराज ने आमिर खान से मुलाकात की. जहां उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की. जिसमें से एक रजनीकांत की फिल्म भी थी. बताया जा रहा है कि आमिर खान, 'कुली' में एक बहुत ज़रूरी रोल निभाएंगे. हालांकि मूवी में उनका कैमियो ही होगा. मगर नेरेटिव के लिहाज से आमिर का ये रोल बहुत अहम होगा.

आमिर खान से पहले ये रोल Shahrukh Khan को ऑफर हुआ था. बताया गया था कि 'कुली' में शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो होगा. शाहरुख, रजनीकांत को बहुत पसंद करते हैं. साल 2011 में शाहरुख की फिल्म 'रा.वन' के एक सीन में रजनीकांत दिखाई दिए थे. फिर 2013 में आई 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'लुंगी डांस' गाने में भी शाहरुख ने रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था. उम्मीद लगाई जा रही थी कि शाहरुख इस रोल को करने के लिए मान जाएंगे. मगर शाहरुख ने ये रोल रिजेक्ट कर दिया.

शाहरुख को सब्जेक्ट अच्छा लगा था. मगर उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था. उनका मानना था कि वो पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में गेस्ट रोल्स कर चुके हैं. इसमें 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'रॉकेट्री' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसलिए फिलहाल वो गेस्ट रोल्स से दूरी बनाना चाहते थे. अब वो सिर्फ फुल फ्लेज्ड फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं. वो रजनीकांत का बहुत सम्मान करते हैं. मगर वो उनकी फिल्म में ये रोल नहीं कर पाएंगे.

बाद में खबर आई थी कि लोकेश ने ये रोल रणवीर सिंह को भी ऑफर किया था. रणवीर को कैरेक्टर पसंद आया था. मगर वो फिल्म साइन करने से पहले फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनना चाहते थे. बाद में ये भी पता चला कि रणवीर से साथ भी कुछ बात बन नहीं पाई.

शाहरुख ने लोकेश कनगराज के साथ स्टैंड अलोन फिल्म करने में दिलचस्पी दिखाई थी. उनका मानना था कि अगर लोकेश के पास कोई दूसरी कहानी थी, जिसे वो लीड रोल में शाहरुख के साथ बनाना चाहते हों, तो बात की जा सकती है. आमिर खान के साथ भी लोकेश ने एक स्टैंड अलोन फिल्म के बारे में बात की है. अब देखना होगा लोकेश दोनों के साथ कौन सी फिल्म लेकर आएंगे.

ख़ैर, 'कुली' की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन और सत्यराज होंगे. कई लोगों को ये कन्फ्यूज़न थी कि क्या ये फिल्म लोकेश कनगराज यूनिवर्स का हिस्सा है. हालांकि मेकर्स ने ये साफ किया है कि कुली फिल्म का LKU से कोई लेना-देना नहीं है. ये एक स्टैंड अलोन फिल्म है. 

वीडियो: रजनीकांत ने जिस धमाकेदार फिल्म का टाइटल अनाउंस, लोग बोले - 'रोंगटे खड़े हो गए"

Advertisement

Advertisement

()