The Lallantop
Advertisement

आमिर की 'सितारे ज़मीन पर' ने दूसरे दिन बमफाड़ कमाई कर डाली

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने दूसरे दिन पहले दिन से दोगुनी कमाई कर डाली है.

Advertisement
aamir khan sitaare zameen par
'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी.
pic
मेघना
22 जून 2025 (Published: 12:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par ने दूसरे दिन कमाल कर दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे से दोगुनी कमाई कर डाली. पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ से पॉपुलर हो रही इस फिल्म की कमाई ने आमिर और मेकर्स दोनों को ही चौंका दिया है. फिल्म ने दूसरे दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. दो दिनों में इस फिल्म कितनी कमाई की, कितनी ऑक्यूपेंसी रही, तीसरे दिन ये कितनी कमाई कर सकती है, आइए जानते हैं.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सितारे ज़मीन पर' ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे. मगर दूसरे दिन इसने 21.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने दोनों दिनों में कुल मिलाकर 32.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 21 जून को इसकी 36.1 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई. जिसमें सबसे ज़्यादा शोज़ नाइट शोज़ देखा गया. इसमें 56.71 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

'सितारे ज़मीन पर' को लेकर आमिर खान ने अलग तरह की स्टैटजी बनाई थी. पहले वो इस फिल्म को कम थिएटर्स में रिलीज़ करना चाहते थे. उनका प्लान भी यही था कि पिक्चर का वर्ड ऑफ माउथ बढ़े. फिर लोगों की डिमांड पर इसे थिएटर्स में लगाया जाए. मगर बाद में फिल्म को देशभर के 3000 से अधिक थिएटर्स में लगाया गया. हालांकि इसका फायदा भी फिल्म को मिल रहा है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अब ये फिल्म आने वाले समय में और भी बढ़िया कलेक्शन है.

आमिर खान की पिछली कुछ सफल फिल्मों की कमाई देखें तो -

दंगल - 374.43 करोड़ रुपये 
पीके - 340.8 करोड़ रुपये 
धूम 3 - 271.0 करोड़ रुपये 
3 इडियट्स - 202.47 करोड़ रुपये 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान - 145.55 करोड़ रुपये 
गजनी - 114 करोड़ रुपये 
तारे ज़मीन पर - 62.95 करोड़ रुपये 
लाल सिंह चड्ढा - 61.12 करोड़ रुपये 
रंग दे बसंती - 52.91 करोड़ रुपये 
फना - 51.89 करोड़ रुपये

आमिर की पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसलिए ये ज़रूरी था कि 'सितारे ज़मीन पर' चले. ना सिर्फ चले बल्कि लोगों को पसंद आए और बढ़िया कलेक्शन भी करे. ये फिल्म उसी ओर अग्रसर लग भी रही है. पहले रविवार को इसकी कमाई और भी ज़्यादा बढ़ने की उम्मीद है. आज कल मार-धाड़ और एक्शन सिनेमा से इतर आमिर की इस फुल टू फैमिली फिल्म वाला कॉन्सेप्ट लोगों को पसंद आया है.

ख़ैर, 'सितारे ज़मीन पर' के बाद आमिर, राजकुमार हीरानी के साथ दादासाहब फाल्के की बायोपिक पर काम करने जा रहे हैं. इसे निपटाने के बाद वो एक स्टैंडअलोन फिल्म करेंगे. जो सुपरहीरो पर बेस्ड होगी. इसकी शूटिंग मिड 2026 से शुरू हो सकती है. 

वीडियो: सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस की भविष्यवाणी से आमिर खान टेंशन में आ जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()