The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aamir Khan's Laal Singh Chaddha And Akshay Kumar's Raksha Bandhan Advance Booking Report

आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने एडवांस बुकिंग में फोड़ डाला, अक्षय की 'रक्षा बंधन' पिछड़ गई

'लाल सिंह चड्ढा' के आगे अक्षय की 'रक्षा बंधन' अभी से हांफती नज़र आ रही है. क्या ये सीन रिलीज़ के बाद बदलेगा?

Advertisement
pic
8 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2022, 03:02 PM IST)
Akshay Kumar
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

11 अगस्त. दिन गुरुवार. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं. आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन'. क्योंकि ये लॉन्ग वीकेंड है इसलिए दोनों ही फिल्मों का पहले चार दिनों में मेजर कलेक्शन करने पर फोकस रहेगा. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. और एडवांस बुकिंग के आंकड़े आमिर खान का पलड़ा भारी बता रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' की आठ करोड़ रुपए से ज़्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. पैंडेमिक के बाद आमिर खान से लोगों को चौचक उम्मीदें हैं. कम से कम आंकड़े तो इस बात की गवाही दे ही रहे हैं कि पब्लिक एक बार फिर उन पर भरोसा करने जा रही है.

'लाल सिंह चड्ढा', टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. रिपोर्ट्स हैं कि पंजाब और दिल्ली एनसीआर में 'लाल सिंह चड्ढा' की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग हुई है. 

वैसे किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग ज़्यादा होने से ये बिल्कुल तय नहीं हो सकता कि पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी ही. ये फिल्म के कंटेंट पर डिपेंड करेगा कि ऑडिएंस मूवी देखने थिएटर जाएगी या नहीं. वर्ड ऑफ माउथ से भी फिल्म को अच्छी पॉपुलैरिटी मिली, तो ही फिल्म की कमाई बढ़ेगी. वरना डे-वन का कलेक्शन करने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी. आमिर की ही लास्ट फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' के साथ ऐसा हो चुका है. उस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 50 करोड़ के पार था. लेकिन अगले ही दिन से फिल्म का भट्टा बैठना शुरू हो गया था.   

अक्षय की 'रक्षा बंधन' ने 03 करोड़ बटोरे

अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसने अभी तक एडवांस बुकिंग में तीन करोड़ रुपए बटोरे हैं. फिल्म एक भाई की कहानी है, जो अपनी चार बहनों की शादी करवाना चाहता है. कुछ दिनों पहले ट्विटर पर अक्षय-आमिर दोनों की ही फिल्मों को बॉयकॉट करने की मुहीम छिड़ी थी.

‘लाल सिंह चड्ढा’ को आमिर के पुराने बयानों की वजह से बॉयकॉट किया जा रहा था. वहीं ‘रक्षा बंधन’ को इसकी राइटर कनिका ढिल्लों के पुराने ट्वीट्स की वजह से बॉयकॉट किया जा रहा था.

अक्षय ने बिग बॉक्स क्लैश को लेकर क्या कहा?

बीते दिनों अक्षय से जब आमिर संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की गई, तो उन्होंने कहा था,

वो एक अच्छा वीक है जिसमें दो से तीन छुट्टियां हैं. मुझे लगता है कि उस हफ्ते में दो रिलीज़ वर्क कर जाएंगी. दो-ढाई सालों से कोरोना ही था तो ये ज़रूरी है कि एक हफ्ते में दो फिल्मों को रिलीज़ किया जाए.

'रक्षा बंधन' में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर नज़र आएंगी. वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नाग चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे. 

वीडियो: अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ का ‘धागों से बांधा’ गाना हिमेश ने तेरे नाम से उठाया है?

Advertisement

Advertisement

()