अवॉर्ड नाइट्स में इंसान का महत्व है, काम का नहीं, इसलिए जाना छोड़ दिया: आमिर खान
आमिर खान ने कहा कि "शाहरुख, सलमान और मुझसे एक ही फिल्म करवाइए, तब तुलना कीजिए कौन बेहतर रहा"

Aamir Khan अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाते. हालांकि शुरुआती दौर में दो-तीन बार उन्हें अवॉर्ड फंक्शंस अटेंड किए. मगर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि आमिर ने अवॉर्ड फंकशंस से दूरी बना ली. इसके पीछे क्या वजह रही, ये आमिर खान ने The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest in the Newsroom में बताया. आमिर ने कहा कि उन्होंने लॉबिइंग और पक्षपात के चलते अवॉर्ड फंक्शंस में जाना छोड़ दिया. उन्होंने कहा,
जब पूछा गया कि ऐसी क्या चीज़ें हो रही थीं अवॉर्ड नाइट्स में कि आमिर ने अचानक जाना छोड़ दिया. तो पहले को आमिर खिलखिलाए. फिर कुछ संकोच से ही सही, कुछ घुमा-फिराकर ही सही, मगर वजह बताई.
क्या कभी ऐसा हुआ कि आमिर को अवॉर्ड की उम्मीद थी, मगर नहीं मिला तो दूरी बना ली? इसके जवाब में आमिर ने कहा,
अवॉर्ड्स की बात करें आमिर को 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण दिया जा चुका है. वो अपनी डेब्यू फिल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ के लिए ही बेस्ट डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं. आमिर की हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो 14 अगस्त को आमिर रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ में नज़र आएंगे. इसमें उनका 15 मिनट का कैमियो रहेगा. फिर आमिर राजकुमार हीरानी के डायरेक्शन में बनने वाली दादा साहेब फाल्के की बायोपिक में काम करेंगे.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: आमिर खान का सबसे लंबा इंटरव्यू, 'सितारे जमीन पर', तलाक, शाहरुख-सलमान, अंडरवर्ल्ड, सब पर हुई बात

.webp?width=60)

