जब अमरीश पुरी ने आमिर खान को इतना कस के डांटा की सेट पर सन्नाटा पसर गया
आमिर खान ने बताया कि बाद में अमरीश पुरी ने उन्हें बुलाकर सॉरी भी कहा.

एक्टर बनने से पहले Aamir Khan ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया. तब हज़ार रुपए महीना थी उनकी पगार. आमिर ने शुरुआत की चाचा Nasir Hussain की फिल्म Zabardast से. Amrish Puri, Sanjeev Kumar, Sunny Deol जैसे एक्टर्स के बीच आमिर बतौर एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर) काम कर रहे थे. उनकी ज़िम्मेदारियों में कंटिन्यूटी मेंटेन करना भी शामिल था. इसी फिल्म के सेट पर अमरीश पुरी ने आमिर खान को सबके सामने बुरी तरह डांट दिया. अपनी भारी-भरकम और रौबदार आवाज़ में वो इस तरह बरस पड़े कि आमिर की घिग्घी बंध गई. हाल ही में जब आमिर खान The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom आए, तो बताया कि ये वाकया वो आज तक नहीं भूले.
इस घटना के के बारे में बात करते हुए आमिर खान कहते हैं,
सेट पर आमिर को अमरीश पुरी ने तब डांटा, जब वो उन्हें बार-बार किसी बात के लिए टोक रहे थे. उनकी ग़लती बता रहे थे. आमिर ने कहा,
आमिर ने बताया कि अमरीश पुरी ने कुछ देर बाद उन्हें बुलाकर उनसे बात की. आमिर ने कहा,
फिल्म ‘ज़बरदस्त’ साल 1985 में आई थी. इससे पहले आमिर ने चाचा नासिर हुसैन की एक और फिल्म में बतौर असिस्टेंट काम किया था. वो फिल्म थी ‘मंज़िल-मंज़िल’. ये 1984 में रिलीज़ हुई थी. आमिर के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फिलहाल उनकी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में लगी हुई और अच्छा परफॉर्म कर रही है. 14 अगस्त को वो रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ में नज़र आएंगे. हालांकि ये महज़ 15 मिनट का कैमियो होगा, मगर मेकर्स का कहना है कि इन 15 मिनट में आमिर फिल्म का सबसे ज़बरदस्त एक्शन सीन देंगे. आमिर की अगली फिल्मों में किशोर कुमार और दादा साहेब फाल्के की बायोपिक शामिल है. अभी इन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
वीडियो: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में होगा आमिर का कैमियो, ये रोल करेंगे

.webp?width=60)

