The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aamir Khan CA said actor always charged lesser as he didnt want producers to suffer

''आमिर खान बहुत कम फीस लेते हैं, प्रोड्यूसर्स को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते''

आमिर खान ने बताया था कि 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए उन्हें कोई पैसे नहीं मिले.

Advertisement
sitaare zameen par aamir khan
आमिर खान जल्द ही 'सितारे ज़मीन पर' फिल्म में नज़र आने वाले हैं.
pic
मेघना
23 मई 2025 (पब्लिश्ड: 02:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Aamir Khan के CA Bimal Parekh ने बताया कि आमिर को पैसे समझ नहीं आते. वो पहले ऐसे स्टार हैं जो किसी भी फिल्म के रिलीज़ होने के बाद पैसे लेते हैं. फिल्म के लिए पहले पैसे नहीं मांगते.  आमिर का मानना है कि उनके प्रोड्यूसर्स को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए. इसलिए जब फिल्म रिलीज़ हो जाती है और वो प्रॉफिट कमाने लगती है, आमिर तब अपने हक के पैसे लेते हैं.

दरअसल, बीते दिनों आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी आखिरी फिल्म Laal Singh Chaddha के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिला. क्यों? क्योंकि वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी और पिक्चर ने कोई मुनाफा नहीं कमाया. इसी वजह से आमिर को भी बहुत कम पैसे मिले. इसी बात पर The Hollywood Reporter को दिए इंटरव्यू में बिमल ने बताया,

Image embed

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

आमिर ने समझाया था अपना फीस स्ट्रक्चर

पिछले दिनों ABP Live को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था,

Image embed

ख़ैर, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर अब अपनी अगली फिल्म ला रहे हैं. जिसका नाम है 'सितारे ज़मीन पर'. मूवी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: आमिर खान ने दयाशंकर पांडे को अपनी फिल्म से क्यों निकलवा दिया?

Advertisement

Advertisement

()