The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aamir Khan Ashutosh Gowariker to make film on 1952 Test Cricket between India-Pakistan

विभाजन के बाद भारत-पाकिस्तान की पहली टेस्ट सीरीज़ पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान!

1952 हुई इस सीरीज़ में टीम इंडिया के कैप्टन लाला अमरनाथ थे. आमिर नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:28 PM IST)
Aamir Khan, Cricketer Lala Amarnath
आमिर ने क्रिकेट बेस्ड इस फिल्म में लाला अमरनाथ के रोल में उतरने की तैयारी भी शुरू कर दी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Aamir Khan और Ashutosh Gowariker Cricketer Lala Amarnath पर फिल्म बनाने जा रहे हैं? Prabhas स्टारर Kalki 2 कब रिलीज़ होगी? Sanjay Dutt की Aakhri Sawal का Trailer कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 1952 की इंडिया-पाक टेस्ट सीरीज़ पर फिल्म बनाएंगे आमिर

आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने 'लगान' के बाद साथ काम नहीं किया. अब ख़बर है कि 26 साल बाद ये जोड़ी वापसी करने जा रही है. पिंकविला के मुताबिक ये मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बेस्ड फिल्म है. मगर वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये 1952 की इंडिया-पाक टेस्ट सीरीज़ पर आधारित होगी. विभाजन के बाद ये भारत-पाक के बीच हुई पहली टेस्ट सीरीज़ थी. आमिर खान इसमें टीम इंडिया के तत्कालीन कैप्टन लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे. आमिर ने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून को फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगा. इसी दिन 'लगान' को 25 साल पूरे हो रहे हैं. फरहान अख़्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रही है. इसकी शूटिंग नवंबर-दिसंबर में शुरू होगी.

# 'अ क्वायट प्लेस पार्ट 3' का शूट शुरू

'अ क्वायट प्लेस' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म का शूट शुरू हो गया है. एक्टर और डायरेक्टर जॉन क्रासिंस्की ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. किलियन मर्फी और एमिली ब्लंट सहित पूरी OG कास्ट के साथ कुछ नए नाम भी इससे जुड़ गए हैं. ये हैं जैक ओ'कॉनेल, जेसन क्लार्क और केटी ओ'ब्रायन. ये फिल्म 30 जुलाई 2027 को रिलीज़ होगी.

# अप्रैल 2027 तक चलेगा 'कल्कि 2' का शूट!

'कल्कि 2' से जुड़े कुछ बड़े अपडेट्स आए हैं. पहला ये कि इसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल में ख़त्म होगी. पिंकविला के मुताबिक मेकर्स इसका रिलीज़ दिसंबर 2027 में प्लान कर रहे हैं. अप्रैल में शूट पूरा होने के बाद इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा. इस बार सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) के साथ प्रभास का मेजर बैटल सीक्वेंस होगा. इस बार हिस्टॉरिकल पोर्शन भी पहले पार्ट से ज्यादा होगा. तकरीबन 30 मिनट का ये सीक्वेंस महाभारत से प्रेरित होगा, जिसमें प्रभास कर्ण के पात्र में नज़र आएंगे. NTV तेलुगु के मुताबिक मेकर्स फिल्म का नाम भी कर्ण 3102 BC रख चुके हैं. हालांकि अभी टाइटल या रिलीज़ डेट पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

# लक्ष्य-अनन्या की 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर आया

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरो यानी लक्ष्य की एक ग़लती की वजह से उसकी प्रेम कहानी उलझ जाती है. इंटेंस इमोशनल सीन्स के साथ कुछ फाइट सीन्स भी हैं. विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को रिलीज़ होगी.

# संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर रिलीज़

संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर वीकेंड पर रिलीज़ किया गया. फिल्म में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नाडकरनी के रोल में है. उनका एक स्टूडेंट RSS पर थीसिस लिखता है. इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र भी है. वो स्टूडेंट RSS की तुलना आतंकवाद से करता है. प्रोफेसर जो RSS से जुड़े हैं, वो उसे खारिज कर देते हैं. स्टूडेंट प्रोफेसर पर पक्षपात का आरोप लगाता है. दो लोगों के बीच की ये बहस पूरे देश में बहस का मुद्दा बन जाती है. फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. संजय दत्त इस फिल्म के लीड होने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी.

# भोपाल में होगा राम चरण की 'पेद्दी' का ट्रेलर लॉन्च?

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' का ट्रेलर 16 मई को रिलीज़ किया जाएगा. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ट्रेलर लॉन्च इवेंट भोपाल में होगा. राम चरण और जान्हवी कपूर सहित पूरी स्टारकास्ट यहां मौजूद रहेगी. रिपोर्ट के मुताबिक एआर रहमान इवेंट में लाइव परफॉर्मेंस देंगे. हालांकि अभी मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी ज़रूरी किरदारों में हैं. बुची बाबू साना के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 जून को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: आमिर खान ने सुनील ग्रोवर की कभी एक्टिंग का उड़ाया था मजाक, अब की तारीफ!

Advertisement

Advertisement

()