The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Aamir Khan apologises for mocking AIDS scene in Jaane Tu Ya Jaane Na, says this about Vanga controversy

जब आमिर ने AIDS पर मज़ाक बनाया, फिर चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी पड़ी

आमिर खान ने बताया, 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के सेट पर किया गया एक मज़ाक उन्हें सबक सिखा गया.

Advertisement
aamir khan
आमिर खान इन दिनों 'सितारे ज़मीन पर' का प्रमोशन कर रहे हैं.
pic
मेघना
12 जून 2025 (पब्लिश्ड: 01:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2008 में एक फिल्म आई थी. नाम था Jaane Tu... Ya Jaane Na. इस फिल्म से Aamir Khan के भांजे  Imran Khan ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. आमिर, फिल्म के प्रोड्यूसर थे.रिसेंटली, आमिर ने सेट पर हुई एक घटना के बारे में बात की. उन्होंने एक किस्सा सुनाया. जहां फिल्म में एक्ट्रेस से किया गया मज़ाक उन पर भारी पड़ गया. बाद में उन्हें चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी पड़ी.

'जाने तू या जाने ना...' हिंदी सिनेमा की कुछ कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस पिक्चर की अलग ही फैन फॉलोइंग हैं. दोस्ती और कॉलेज लाइफ को दिखाती इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स लोगों को आज तक याद हैं. टाइम्स नाउ को इंटरव्यू देते हुए आमिर ने इसी फिल्म के एक सीन का ज़िक्र किया. कहा,

Image embed

Image embed

आमिर ने आगे कहा,

Image embed

आमिर ने मांगी माफी

आमिर खान ने आगे बताया,

Image embed

Image embed

दरअसल, आमिर ने ये सारी बात संदीप रेड्डी वांगा और किरण राव के बीच हुई बातों का जवाब देते हुए कही थी. किरण राव ने, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने वांगा को स्त्री को किसी साम्रगी की तरह दिखाने की बात कही थी. इसी के जवाब में रेड्डी, आमिर को घसीट लाए थे. उन्होंने कहा था कि आमिर खान ने भी तो अपने करियर में 'खंबे जैसी खड़ी है' जैसे गाने को प्रमोट किया है. उस वक्त किरण ने कुछ क्यों नहीं कहा? आमिर ने वांगा की इस बात पर भी जवाब दिया. कहा,

Image embed

ख़ैर, आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का प्रमोशन कर रहे हैं. जो 20 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इसके बाद वो राजकुमार हीरानी के साथ दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे. उससे फारिग होने के बाद वो लोकेश कनगराज की सुपरहीरो वाली फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. 

वीडियो: आमिर खान ने 'बायकॉट' करने वालों और 'गो टू पाकिस्तान' कहने वालों को तगड़ा सुनाया है

Advertisement

Advertisement

()