The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • AA22xA6 Allu Arjun and Deepika Padukone to shoot action scene in UAE Liwa Desert

रेगिस्तान में धांसू एक्शन सीन शूट करेंगे अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण!

एटली और अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में दीपिका वॉरियर लुक में नज़र आएंगी.

Advertisement
atlee, allu arjun, deepika padukone
AA22xA6 साल 2027 में रिलीज़ होने वाली है.
pic
यमन
14 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 04:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Atlee और Allu Arjun की फिल्म AA22xA6 एक ऐम्बिशियस प्रोजेक्ट है. मेकर्स इसे इंटरनेशनल स्केल पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. फिल्म को इसी तरह अनाउंस भी किया गया था. अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया कि एटली और अल्लू अर्जुन फिल्म के लिए हॉलीवुड गए हैं. उसके कुछ दिन बाद एक और अनाउंसमेंट होती है. Deepika Padukone इस फिल्म से जुड़ती हैं. तब से लगातार फिल्म को लेकर कोई-न-कोई अपडेट आता रहा है. अब अल्लू अर्जुन और दीपिका को लेकर खबर आई है. बताया जा रहा है कि दोनों एक बाद एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाले हैं.

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल पूरा किया है. मिड-डे की एक हालिया रिपोर्ट ने इस बारे में बताया,

Image embed

Image embed

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में दो टाइमलाइन चलेंगी. पहली पुराने ज़माने में घटेगी. यहां से फिल्म का पीरियड ड्रामा वाला हिस्सा निकलेगा. दूसरी टाइमलाइन भविष्य में चलेगी. यहां से मेकर्स साइंस फिक्शन वाला एलिमेंट निकालेंगे. मुमकिन है कि दीपिका वाला किरदार भूतकाल का हिस्सा होगा. पिंकविला की एक पिछली रिपोर्ट ने छापा था कि वो इस फिल्म में योद्धा वाले लुक में नज़र आएंगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक,

Image embed

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

दीपिका के लुक टेस्ट की एक वीडियो भी रिलीज़ की गई थी. उसे देखकर लग रहा था कि उनके किरदार को रचने में VFX का भी भारी इस्तेमाल होगा. बाकी टीज़र या फर्स्ट लुक आने पर ही पूरी तस्वीर साफ होगी. बता दें कि अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रम्या कृष्णन, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.          

 

 

वीडियो: एटली-अल्लू अर्जुन की फिल्म पर बम्पर अपडेट! 2000 करोड़ी फ्रैंचाइज़ की एक्ट्रेस जुड़ीं

Advertisement

Advertisement

()