रीमिक्स बनाने वालों के लिए ए आर रहमान ने कहा - "उनकी मंशा विकृत लगती है"
रहमान ने बताया कि उन्हें कैसा लगता है जब लोग उनके गानों को रीमिक्स करते हैं.

फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बवाल के बाद फिर से बहस छिड़ गई है. कि क्या गानों के रीमेक या रीमिक्स बनने चाहिए. सोना मोहपात्रा ने भी हाल ही में इस मसले पर ट्वीट किया था. अब ए आर रहमान ने भी गानों के रीमेक बनने पर अपनी राय रखी है. साथ ही रीमेक करने वालों से बड़ा सवाल भी पूछ डाला.
ए आर रहमान ने मणि रत्नम की आनेवाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के लिए म्यूज़िक दिया है. करीब 30 साल पहले उन्होंने मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से ही उन्होंने अपना सिनेमाई सफर शुरू किया था. इस मौके पर उन्होंने इंडिया टुडे से बात की. उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस होता है, जब कम्पोज़र रहमान के गानों को रीमिक्स करते हैं. इस पर उनका कहना था,
रहमान ने आगे कहा कि ये काफी ग्रे एरिया है. हमें इसे सॉर्ट आउट करने की ज़रूरत है. रहमान से एक और सवाल किया गया. जब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके पास आते हैं कि आपकी धुन को रीमिक्स करवाना है. ताकि मॉडर्न टच आ सके. तो ऐसी गुज़ारिश पर वो क्या करते हैं. रहमान का कहना था,
रहमान ने आगे कहा कि लोग गाने को रीक्रिएट करने के लिए परमिशन लेते हैं. लेकिन आप कोई हालिया रिलीज़ गाना लेकर रीमेक नहीं बना सकते. ये बहुत अजीब लगता है. 2020 में रहमान के हिट गाने ‘मसकली’ का भी रीमेक रिलीज़ हुआ था. ‘मसकली 2.0’ के नाम से. फैन्स ने जमकर आलोचना की. रीमेक को ट्रोल किया. बाद में रहमान ने भी फैन्स से ओरिजिनल गाना ही सुनने को कहा. रीमेक और रीमिक्स वाली बहस फिर से गर्म हो गई है. हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना 'ओ सजना' रिलीज़ हुआ. जो फाल्गुनी पाठक के पॉपुलर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक है. फाल्गुनी ने नेहा के गाने पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उनके पास गाने के राइट्स नहीं. वरना वो लीगल केस करतीं.
वीडियो: नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक का बवाल बढ़ता ही जा रहा है!

.webp?width=60)

