ऑस्कर अवॉर्ड्स में धमाका मचाने वाली 12 जाबड़ फिल्में, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं
इनमें से कई फिल्मों ने तो ऑस्कर का इतिहास बदल के रख दिया.
Advertisement

ऑस्कर जीतने वाली इन 12 कमाल की फिल्मों को पहली फुरसत में देख डालिए.
अमेरिकी समयानुसार 25 अप्रैल को 93वें एकडेमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. पारंपरिक तौर पर ऑस्कर्स हमेशा हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होस्ट किए जाते रहे हैं. इस बार भी परंपरा को जारी रखा. लेकिन कुछ बदलाव के साथ. कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार सिर्फ नॉमिनीज़, उनके गेस्ट और अवॉर्ड प्रेज़ेंटर्स को ही हॉल में आने की अनुमति थी. बीते दो साल की तरह इस बार भी एकैडमी अवॉर्ड्स में कोई होस्ट नहीं था. भारतीय समयानुसार इसका लाइव टेलीकास्ट 26 अप्रैल की सुबह 5:30 बजे हुआ. ऑस्कर्स हो चुके. लेकिन ये जीते किन फिल्मों ने, उन्हीं के बारे में आपको बताएंगे. साथ ही बताएंगे कि ऑस्कर जीतने वाली इन फिल्मों को आप घर बैठे कैसे देख सकते हैं.#1. नोमैडलैंड
कितने ऑस्कर जीते: 3
कहां देखें: हुलु, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार
बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर जीतने से पहले ये फिल्म अपने नाम इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और बाफ़ता अवॉर्ड भी कर चुकी है. फिल्म की एक्ट्रेस फ़्रांसेस मैक डोरमंड को बेस्ट एक्ट्रेस के ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ये उनके करियर का तीसरा ऑस्कर है. वहीं, फिल्म की डायरेक्टर क्लोइ ज़ाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया. ऑस्कर के इतिहास में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पाने वाली क्लोइ दूसरी महिला बनीं.

फ़्रांसेस मैकडोरमंड के लिए ये तीसरा ऑस्कर अवॉर्ड है.
‘नोमैडलैंड’ को आप हुलु पर देख सकते हैं. हालांकि, 30 अप्रैल से फिल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे.

.webp?width=60)

