1983 वर्ल्डकप की जीत की कहानी पर बनी फ़िल्म '83' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है.कोविड के कारण एक लंबे वक़्त से '83' अटकी हुई थी. करीब एक साल से ऊपर फैन्स कोइंतज़ार करनाने के बाद फाइनली फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर रिलीज़ हुआ. देर से आयाट्रेलर दुरुस्त निकला या सुस्त आइये जानते हैं. #बहुत ही सटीक कास्टिंग बहुत हीऑथेंटिक. '83' बड़े बजट में बनी है लिहाज़ा फ़िल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी से कोईसमझौता नहीं किया गया है. ये कहानी एटीज़ की है. इस तरीके की पीरियड फ़िल्में तब हीअच्छी लगती हैं, जब फ़िल्म में दिख रहा एटीज़ का दौर असल लगे. इस मामले में '83' काट्रेलर तो निराश नहीं करता. सब कुछ असली लगता है. ऐसा नहीं हो रहा कि क्लोज़अप मेंबल्ला घुमाते हुए शॉट ले लिया और हो गया. यहां खास तौर से तारीफ़ बनती है कास्टिंगकी. फ़िल्म में जितने भी एक्टर्स चुने गए हैं, सबकी कास्टिंग बहुत बारीकियां ध्यानमें रखते हुए की गई है. हाल ही में रिलीज़ हुई 'सरदार उधम' और अब '83' में गुज़रेवक़्त का चित्रण ग्लोबल लेवल का हुआ है.यहां स्पेशल तारीफ़ करनी बनती है रणवीर सिंह की. जिन्होंने बहुत ही कमाल ढंग से कपिलदेव की बॉडी लैंग्वेज, वॉइस और पंजाबी मिक्स हिंदी एक्सेंट को पकड़ा है. बाकी यहांतारीफ़ उनकी मेकअप टीम की भी, जिन्होंने बहुत ही उम्दा काम कर रणवीर सिंह को बहुत हदतक कपिल देव जैसा बनाया है. कमाल बात ये है कि ये सिंपल मेकअप है. कोई प्रोस्थेटिकमेकअप का इस्तेमाल नहीं हुआ है. रणवीर सिंह कैसे कपिल देव जैसे बने इस बारे में खुदफिल्म के डायरेक्टर कबीर सिंह ने बताया. कबीर ने गुडटाइम्स से बातचीत में कहा,"रणवीर एक गिरगिट की तरह है. वो किसी भी अवतार में ढल सकता है. कौन कपिल देव जैसादिख सकता है ये उस बारे में नहीं है. कौन कपिल जैसे हावभाव ला सकता है ये उस बारेमें है. और ये काम सिर्फ रणवीर ही कर सकता है. और आज जब लोग कह रहे हैं कि वो बहुतहद तक कपिल देव जैसा लग रहा है तो वो मेकअप का नहीं बल्कि उसके एक्सप्रेशंस का कमालहै." रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के रोल में हैं. साकिब सलीम मोहिंदरअमरनाथ के रोल में हैं. फ़िल्म में दीपिका कपिल देव की वाइफ रोमी देव के किरदार मेंनज़र आएंगी.बहुत ही सटीक कास्टिंग हुई है.#फिल्म में कपिल की वो पारी दिखेगी जो आजतक किसी ने नहीं देखी तारीख 18 जून 1983.जगह रॉयल टर्नब्रिज वेल्स स्टेडियम, इंग्लैंड. इंडिया और ज़िम्बाब्वे के बीच मैचहुआ. कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया. लोगों की उम्मीदों सेविपरीत कुछ ही देर में आधी इंडियन टीम वापस पवेलियन लौट गई. जिसके बाद खुद कप्तानकपिल देव मैदान पर उतरे और अकेले ही 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली. इंडिया कास्कोर जहां 17 रनों पर पांच विकेट था, उसे 60 ओवरों में 266/8 पर ले गए.कपिल देव ODI में सेंचुरी मारने वाले भारत के पहले कप्तान बने. उनकी इस आतिशी पारीकी बदौलत उस दिन इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 31 रनों से हरा दिया. ये कपिल देव की वनएंड ओनली सेंचुरी थी. कपिल देव की इस एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी इनिंग को सुनील गावस्करजैसे दिग्गज 'बेस्ट वनडे इनिंग एवर' बताते हैं.कपिल देव ने उस दिन भारत को मैच तो जिताया लेकिन फ़िर भी उनकी इतनी बड़ी पारी और भारतकी इतनी बड़ी जीत फीकी रह गई. वजह मैच टेलीकास्ट करने वाले नेटवर्क बीबीसी की हड़ताल.इसलिए ना ही इस मैच को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया और ना ही इसकी कमेंट्री हुई.सिर्फ़ मैदान पर उस दिन मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों को ही कपिल देव की वो पारी देखनानसीब हुई.लेकिन उस ऐतिहासिक पारी के करीब 38 साल बाद अब आप कपिल देव की वो पारी और उसकारोमांच महसूस कर पाएंगे. क्यूंकि ट्रेलर की शुरुआत ही उस मैच से होती है, जिसे आजतककिसी ने स्क्रीन पर नहीं देखा है. फ़िल्म में ही सही लेकिन देश के करोड़ो क्रिकेट औरकपिल प्रेमियों के लिए फ़िल्म का ये मोमेंट सबसे यादगार रहने वाला है.उस 83 की टीम हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने भी कू एप पर '83' के ट्रेलरको शेयर किया. शेयर करते हुए लिखा, "अंडरडॉग्स की कमाल कहानी जिन्होंने असंभव कोसंभव करके दिखा दिया" Koo AppReel or real, amazing!! #ranveersingh #therealkapildevhttps://www.youtube.com/watch?v=QHdkC6Kn0Io The incredible true story of theunderdogs who pulled off the unthinkable! 83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC,2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada, and Malayalam. Also in 3D.View attached media content- KIRTI AZAD (@Kirtiazaad)30 Nov 2021#पर्दे के पीछे के लोग '83' को डायरेक्ट किया है कबीर खान ने. फिल्म की कहानी कबीरखान, वासन बाला और संजय पूरन सिंह चौहान ने मिलकर लिखी है. ट्रेलर में दिखे शॉट्ससे असीम मिश्रा की सिनेमैटोग्राफी उम्दा लग रही है. हालांकि ट्रेलर में जो कमीखटकती है वो है प्रीतम के म्यूजिक की, जो फिल्म के हिसाब से उतना माहौल नहीं जमापाता. हालांकि अभी ये थोड़ी जल्दबाजी होगी. पूरा म्यूजिक रिलीज़ होने के बाद ही आंकलनकरना सही रहेगा. एक कमाल ट्रिविया ये है फिल्म में कपिल देव की बेटी अविया देवअसिस्टेंट डायरेक्टर हैं. #कब आएगी? '83' फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आजाएगी. फ़िल्म हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज़होगी. '83' को रिलाइंस एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दीपिका और कबीर खान भी प्रोड्यूस कररहे हैं.