संजय दत्त की लाइफ पर बन रही फिल्म की रिलीज़ डेट आ चुकी है. फिल्मों के कारोबार काध्यान रखने वाले, तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि ये फ़िल्म 29 जून, 2018 कोरिलीज़ होगी. नाम तो फिल्म का आया नहीं है. मगर हम ये जानते हैं कि इसे बनाने वालेहैं मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हीरानी.#BreakingNews: Sanjay Dutt biopic, directed by Rajkumar Hirani, to release on 29 June 2018...A Fox Star Studios presentation, it is produced by Vidhu Vinod Chopra andRajkumar Hirani... Stars Ranbir Kapoor... #DuttBiopic— taran adarsh (@taran_adarsh) January 5, 2018इस फ़िल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं, ये हम सभी को पता है. लेकिनयहां इस फ़िल्म की कास्ट, कहानी से जुड़ी कुछ और खास बातें हैं.1. इस फ़िल्म की शूटिंग 12 जनवरी, 2017 को शुरू हुई थी. फ़िल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है. संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभा रहे हैं. नरगिसका रोल कर रही हैं मनीषा कोइराला. संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभारही हैं दीया मिर्ज़ा. टीना मुनीम, जिनके साथ संजय दत्त ने अपनी डेब्यू फ़िल्म रॉकीकी थी, उनका किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं. 'सांवरिया' फ़िल्म के दस साल बाद एकबार फिर सोनम कपूर और रणबीर कपूर किसी फ़िल्म में साथ दिखेंगे.फ़िल्म के सेट से रणबीर, दीया मिर्ज़ा, राजू हीरानी और विकी कौशल की तस्वीर.माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही हैं करिश्मा तन्ना. अनुष्का शर्मा एक जर्नलिस्टका किरदार निभाएंगी. इनके अलावा फ़िल्म में जिम सर्भ, विकी कौशल, बमन ईरानी और तबूभी नज़र आएंगी. तबू इस फ़िल्म में अपना ही रोल प्ले कर रही हैं.2. इस बायोपिक को प्रोड्यूस कर रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा. जो काफ़ी समय सेराजकुमार हीरानी का साथ दे रहे हैं. ये डायरेक्टर- प्रोड्यूसर की जोड़ी संजय दत्तके साथ मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस., लगे रहो मुन्ना भाई और पीके में काम कर चुकी है.राजकुमार हीरानी, संयज दत्त और विधु विनोद चोपड़ा.3. इस बायोपिक का ऑफ़िशियल टाइटल अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है. रणबीर कपूर के लिए इसफ़िल्म में संजय दत्त का किरदार निभाना बहुत बड़ी बात थी. बचपन से ही वो संजय दत्तके फ़ैन रहे हैं. वो भी इतने बड़े फ़ैन कि आज भी उनकी अलमारी पर संजय की फ़ोटो लगीहुई है. रणबीर संजय के किरदार में किस कदर घुले, ये हम सभी ने कुछ महीनों पहलेसामने आई तस्वीरों में देखा. वैसी ही बॉडी बनाई और दाढ़ी-मूछें बढ़ाईं. तस्वीरसामने आई तो एक नज़र में पहचानना ज़रा मुश्किल लगा कि ये दत्त नहीं, रणबीर हैं.संजय दत्त और हूबहू उनकी तरह दिखते रणबीर.4. संजय दत्त की ज़िंदगी में काफ़ी उतार-चढ़ाव रहे. उम्मीद की जा रही है कि येफ़िल्म उनकी ज़िंदगी के सभी ज़रूरी पहलुओं पर रोशनी डालेगी. फ़िल्म में उनके लवअफ़ेयर्स के बारे में दिखाया जाएगा. ये बात तो टीना मुनीम और माधुरी दीक्षित केकिरदारों के लिए एक्टर्स फ़ाइनलाइज़ करने से पता चल जाती है. कहा जाता है कि संजयदत्त अपनी मां नरगिस के गुज़र जाने के बाद ड्रग एडिक्ट हो गए थे. हो सकता है इसबायोपिक में उनकी ज़िंदगी के इस पहलू को भी दिखाया जाए.5. रिपोर्ट्स के मुताबिक तबू को मूवी में रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देतेदिखाया जाएगा. रणबीर कपूर जो फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं.तबू संजय दत्त की बायोपिक में कैमियो कर रही हैं.6. सेट से मनीषा कोइराला अपनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. न्यूयॉर्कमें जिस कैंसर फेसिलिटी ने नरगिस का इलाज किया था, ठीक उसी कैंसर फेसिलिटी ने मनीषाका भी इलाज किया था.मनीषा कोइराला की इंस्टाग्राम फोटो में वो और राजकुमार हीरानी.7. राजू हीरानी बताते हैं कि जब संजय दत्त पैरोल पर थे, उन दिनों पीके की शूटिंगचला करती थी. यही वो वक्त था जब संजय ने खुलकर अपनी कहानी राजू को सुनाई. राजू कोदत्त की ज़िंदगी काफ़ी इंटरेस्टिंग लगी और ये तय किया कि वो इस पर फ़िल्म बनाएंगे.राजू बताते हैं कि इस फ़िल्म में उन्होंने संजय दत्त और सुनील दत्त के बेटे-पिता केरिश्ते पर ज़ोर दिया है.8. रणबीर कपूर को कास्ट करने के बारे में राजू कहते हैं कि इस रोल के लिए रणबीर एकदम सही इंसान हैं. रणबीर ने अपने बचपन का काफ़ी टाइम संजय दत्त के साथ बिताया है औरवो भी दत्त की तरह ही स्टार किड हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:थ्री इडियट्स का फरहान ऐसा कुछ करेगा, ये कभी नहीं सोचा थाBBT सालों तक टीवी पर छाया रहा, अब अचानक बंद क्यूं हो रहा है?भारत के 5 बौने, जो कमाल के एक्टर हैंये बात शाहरुख़, सलमान और आमिर फैन्स को आपस में लड़वा देगी!2017 की दस रीजनल फिल्में जो ढूंढ-ढूंढ कर देखनी चाहिएकहानी उस आदमी की जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, 'बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमानका कौन सा?'--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: