गेम ऑफ़ थ्रोन्स के आखिरी सीज़न का पहला एपिसोड अमेरिका में 14 तारीख को यानी रविवारकी रात को एचबीओ पर टेलीकास्ट किया गया. भारत में ये हॉटस्टार ने ठीक उसी वक्तस्ट्रीम किया. तब यहां सोमवार यानी 15 अप्रैल के सुबह के 06:00 बजे थे. इस एपिसोडको तुरत-फुरत देखकर हमने रिव्यू भी कर डाला. वो भी बिना किसी स्पॉइलर के.पढ़ें - गेम ऑफ़ थ्रोन्स सीज़न 8 एपिसोड 1 - रिव्यूतो अब चूंकि इसे आए हुए कुछ दिन बीत चुके हैं, और देखने वाले या फॉलो करने वाले इसेदेख चुके हैं, तो नैतिक आधार पर कोई ऐसी पोस्ट करना सेफ कहलाया जाएगा जिसमें कुछेकस्पॉइलर्स भी हों. लेकिन फिर भी हम आपसे करबद्ध निवेदन करते हैं कि अगर आपने S8E1(सीज़न 8, एपिसोड 1) नहीं देखा तो पहले उसको देखिए फिर इस पोस्ट को आगे पढ़िए. न केवलआप स्पॉइलर्स की जद में आने से बचेंगे बल्कि, इस स्टोरी को भी पूरी तरह से समझपाएंगे.तो भाइयों जिन-जिन ने भी S8E1 देखा होगा वो इस बात पर एग्री करेंगे कि पूरे एपिसोडके दौरान कई ऐसी सिचुएशन बनी थीं जहां पर किसी गीत की महत्ती गुंजाइश थी, उसकी एककमी खल रही थी. खासतौर पर हम बॉलीवुड के प्रशंसकों को. तो ऐसी ही 10 सिचुएशंस हमनेली हैं जहां पर एक गीत डाला जा सकता था. और चूंकि हम इतने क्रिएटिव तो नहीं कि उसजगह के लिए एक गीत भी लिख दें. इसलिए हमने बॉलीवुड से ही गीत उठा लिए हैं.--------------------------------------------------------------------------------# 1 - जब सीरियल शुरू होता है और थीम सॉन्ग बजता है>> टिरकिट ताल से लो चली कहानी.--------------------------------------------------------------------------------# 2 - जब थियोन ग्रेजॉय अपनी प्यारी बहन यारा से मिलता है>> यारा ओ यारा मिलना हमारा, जाने क्या रंग लाएगा?--------------------------------------------------------------------------------# 3 - जब सर्सी लैनिस्टर यूरोन ग्रेजॉय के प्रणय निवेदन को टाल देती है>> तुम्हें हो न हो, मुझको तो, इतना यकीं है. मुझे प्यार तुमसे, नहीं है, नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------4 - जब सर्सी अपने भाई टिरियन लैनिस्टर को मारने के लिए बंदा भेजती है>> मेरे दुश्मन, मेरे भाई, मेरे हमसाए.--------------------------------------------------------------------------------# 5 - जब सैमवेल टर्ली और ब्रैन स्टार्क के बीच जॉन स्नो के बारे में बात होती है>> राज़ की बात अगर कह दूं, जाने महफ़िल में फिर क्या हो?--------------------------------------------------------------------------------# 6 - जब सांसा स्टार्क और टिरियन लैनिस्टर मिलते हैं>> चलो एक बार फिर से, अजनबी बन जाएं हम दोनों.--------------------------------------------------------------------------------# 7 - जब डेनेरियस टार्गेरियन और जॉन स्नो एक दूसरे को किस करते हैं>> बॉलीवुड के एक लाख बहत्तर हज़ार छः सौ बत्तीस रोमेंटिक गीतों में से कोई भी गीतचुन लीजिए. हमने दोनों के बैकग्राउंड को देखकर चुना अल्ताफ रज़ा का ये नॉन फ़िल्मीगीत - दोनों ही मुहब्बत के जज़्बात में जलते हैं, वो बर्फ पे चलते हैं, हम आग पेचलते हैं.--------------------------------------------------------------------------------# 8 - जब सीरियल का ये एपिसोड खत्म होता है>> ज़िंदगी हर कदम एक नई जंग है.--------------------------------------------------------------------------------तो दोस्तों ये तो सिर्फ कुछ सिचुएशंस हैं, यकीनन आपके ज़ेहन में भी कई ऐसी सिचुएशंसऔर हर सिचुएशन से जुड़े कई ऐसे गीत आए होंगे जिनका ज़िक्र हमने नहीं किया. संभव हीनहीं था. तो आप कमेंट करके बताएं कि ऐसे कौन से बॉलीवुड से गीत हैं, जिनके बिना GOTS8E1 अधूरा लगता है आपको?--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: रायबरेली कैसे बनी कांग्रेस की पुश्तैनी सीट? -