सलमान की फिल्म का विदेशों में बजा डंका, कमाए 1332 करोड़!
सलमान खान की एंट्री और रॉ एक्शन पर फैन्स लहालोट हैं. ये 100 मिलियन पाउंड्स कमाने वाली फास्टेस्ट इजिप्शियन फिल्म बन गई है.

Salman Khan स्टारर 7 Dogs Box OIffice पर अब तक कितनी कमाई कमर चुकी है? Ajay Devgn की Drishyam 3 के बारे में क्या अपडेट है? Shahid Kapoor स्टारर Cocktail 2 का Trailer कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# सलमान की फिल्म ने 4 दिन में कमाए 1332 करोड़ रुपये
सलमान खान के बारे में लाख कहा जा रहा हो, कि अब उनके सितारे गर्दिश में हैं. मगर उनकी लेटेस्ट फिल्म का कलेक्शन कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. उनकी पहली इजिप्शियन फिल्म '7 डॉग्स' ने कमाल कर दिया है. महज़ चार दिनों में इसने वो कमाई कर ली है, जो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की लागत भी नहीं होती. अरब न्यूज़ के मुताबिक '7 डॉग्स' ने चार दिन में 104 मिलियन पाउंड्स यानी 1332 करोड़ 38 लाख रुपये कमा लिए हैं. इस कमाई के साथ ये 100 मिलियन पाउंड्स कमाने वाली फास्टेस्ट इजिप्शियन फिल्म बन गई है. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने एक्सटेंडेड कैमियो किया है. गल्फ में सलमान के करोड़ों फैन्स हैं. और इस फिल्म में उनकी एंट्री, उनके रॉ एक्शन सीन्स पर फैन्स लहालोट हुए जा रहे हैं. सोशल मीडिया फिल्म में सलमान वाले सीन के क्लिप्स से पटा पड़ा है. '7 डॉग्स' ने ओपनिंग भी रिकॉर्डतोड़ की थी. इसने 25 मिलियन पाउंड्स यानी 318 करोड़ 76 लाख रुपये से खाता खोला था. पहले दिन की कमाई भी कई फिल्मों की पूरी लागत से भी ज्यादा है. 27 मई को सऊदी अरब और इजिप्ट में रिलीज़ हुई ये फिल्म अभी भारत में रिलीज़ नहीं हुई है.
# 'सुपरमैन' से डेविड कॉरेनस्वेट का लुक लीक
'सुपरमैन' के सीक्वल 'सुपरमैन: मैन ऑफ टुमॉरो' के सेट से डेविड कॉरेनस्वेट की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं. इसमें डेविड पब्लिक प्लेस पर एक्शन सीन शूट कर रहे हैं. डायरेक्टर जेम्स गन ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के विलन लेक्स लूथर के वॉर सूट की तस्वीर शेयर की है. फिल्म में मैथ्यू लिलर्ड भी ज़रूरी रोल में हैं. ये फिल्म 9 जुलाई 2027 को रिलीज़ होगी.
# 'काला हिरण' के मेकर्स को सलमान ने भेजा नोटिस
सलमान खान के काला हिरण शिकार वाले केस पर फिल्म बनी है. 1 जून को ये अनाउंस हुई. और 2 जून को अंड़ंगा भी लग गया. सलमान की तरफ़ से इस फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया है. इसमें सवाल उठाया गया है कि मेकर्स ने सलमान से पूछे बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल क्यों किया. और चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे के भीतर इस मूवी से जुड़ा सारा कॉन्टेन्ट इंटरनेट से हटा लें. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन लीगल केस करना पड़ेगा. प्रोड्यूसर अमित जानी ने खुद ये नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर किया. और लिखा कि सलमान 'काला हिरण' फिल्म से जुड़े लोगों को धमका रहे हैं.
# 'दृश्यम 3' का शूट पूरा, रिलीज़ 2 अक्टूबर को
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी हो गई है. डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने 1 जून को देर रात सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. फिल्म में पूरी ओरिजनल कास्ट के साथ पुलिस ऑफिसर के रोल में जयदीप अहलावत भी नज़र आएंगे. अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने के बाद उन्हें कास्ट किया गया था. प्रकाश राज ने भी इसमें ज़रूरी किरदार निभाया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# अली फ़ज़ल की वेब सीरीज़ 'राख' का ट्रेलर आया
अली फ़ज़ल स्टारर वेब सीरीज़ 'राख' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक दो सीरियल किलर्स हैं जो दिन दहाड़े नौजवानों को अगवा कर, उनकी निर्मम हत्या कर रहे हैं. उन्हें पुलिस, कानून किसी का ख़ौफ़ नहीं है. सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर इसमें कपल हैं. उनके बच्चों के साथ भी ऐसी ही घटना होती है. अली फ़ज़ल बतौर पुलिस ऑफिसर इस केस को इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं. राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी ज़रूरी किरदारों में हैं. ये कुख्यात अपराधी रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित सीरीज़ बताई जा रही है. प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 12 जून को एमेज़ॉन प्राइम पर प्रीमियर होगी.
# 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 19 जून को
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदन्ना स्टारर 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक तीनों के बीच फ्रेंडली बॉन्ड भी है और रश्मिका-शाहिद का लव एंगल भी. कृति इसमें 'कॉकटेल' की वेरॉनिका यानी दीपिका वाले अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 जून को रिलीज़ होगी.
वीडियो: सलमान खान की ‘7 डॉग्स’ ने मचाया तूफान, 318 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग!

