सलमान की फिल्म ने तबाही मचा दी, पहले ही दिन 300 करोड़ पार!
सलमान खान के मज़ेदार अंदाज़ और धांसू एक्शन पर फैन्स लहालोट.

Salman Khan और Sanjay Dutt की Egyptian Film 7 Dogs ने पहले ही दिन कौन सा रिकॉर्ड बना दिया? सलमान खान की Maatrubhumi का रफ़ कट देखने के बाद Subhash Ghai ने क्या कहा? Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 का Teaser कब आएगा ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# सलमान की फिल्म ने तबाही मचा दी, 318 करोड़ से की ओपनिंग!
सऊदी अरब के फिल्ममेकर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने एक फिल्म बनाई है. टाइटल है '7 डॉग्स'. ईद से एक दिन पहले चांद रात यानी 27 मई को ये फिल्म सऊदी अरब और इजिप्ट सहित कई देशों में रिलीज़ हुई. सलमान खान और संजय दत्त ने इसमें कैमियो किया है. और इंटरनेट पर सलमान वाले सीन के क्लिप्स व तस्वीरें वायरल हैं. सलमान मज़ेदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. उनका कैरेक्टर विटी तो है ही, मगर सलमान ने फिल्म में कुछ धांसू एक्शन सीन भी किए हैं. पढ़ने में आ रहा है कि इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग ली है. '7 डॉग्स' ने 25 मिलियन पाउंड से खाता खोला है. यानी 318 करोड़ 76 लाख 35 हज़ार रुपये. अरब न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक आज तक किसी भी इजिप्शियन फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं ली. सोशल मीडिया पर ये फिल्म, इसमें सलमान का अंदाज़ और इसकी कमाई भी चर्चा में हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा
"इसे कहते हैं कमबैक. सलमान को बस सही तरीके से प्रेज़ेंट करने वाला डायरेक्टर चाहिए. 7 डॉग्स में भाई कितने कम टाइम के लिए स्क्रीन पर आए, और छा गए. क्या बढिया कॉमिक टाइमिंग. लाजवाब एक्सप्रेशंस. धुआंधार एक्शन. मैं लकी हूं कि मैं इस वक्त गल्फ़ में हूं. बड़ी मुश्किल से फिल्म का टिकट जुगाड़ा. सारे शो हाउसफुल हैं. इस फिल्म का आधा भी SVC63 में वामसी पैडिपली ने उनसे निकलवा लिया, तो फिल्म भूचाल ले आएगी."
एक यूज़र ने लिखा,
"इस एक शख्स की एंट्री ने पूरा माहौल जश्न में बदल दिया. यही फर्क है एक स्टार और मेगास्टार में. अहमद एज़ बेशक लीड एक्टर हैं. मगर सलमान की प्रेजे़ंस यादगार है."
एक यूज़र ने लिखा,
"कुछ मिनटों में जो एक्सप्रेशन सलमान ने इस फिल्म में दिए हैं, उसके आधा भी बॉलीवुड फिल्मों में दे देते, तो सलमान के टैलेंट पर सवाल नहीं खड़े होते. मेरे ख्याल में अब तो सलमान को बॉलीवुड डायरेक्टर्स के साथ काम करना ही नहीं चाहिए. साउथ, सऊदी, कहीं भी जाएं, बस अच्छी फिल्में बनाएं."
'7 डॉग्स' अभी भारत में रिलीज़ नहीं हुई है. इस बारे में जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
# फिंक डेज़र्ट रेस पर फिल्म बना रहे क्रिस हेम्सवर्थ
क्रिस हेम्सवर्थ जल्द ही बाइक रेसिंग पर एक फिल्म करेंगे. डेडलाइन के मुताबिक उनके प्रोडक्शन बैनर वाइल्ड स्टेट मीडिया कम्पनी ने टैट्स फिंक डेज़र्ट रेस के साथ पार्टनरशिप की है. ये नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया का मशहूर और बहुत मुश्किल मोटरस्पोर्ट्स इवेंट है. इस पर जो फिल्म बनेगी, उसकी लिखाई का काम शुरू हो चुका है. 'एक्सट्रैक्शन 3' के बाद क्रिस यही फिल्म शुरू करेंगे.
# 'मातृभूमि' का रिव्यू आउट, सुभाष घई बोले- "मस्ट वॉच"
ईद पर सलमान खान की SVC63 का तो कोई अपडेट नहीं आया. मगर उनकी 'मातृभूमि' ने रफ्तार पकड़ ली है. 28 मई को सलमान ने फिल्म की फीडबैक स्क्रीनिंग रखी. और इसमें अपने पसंदीदा फिल्ममेकर्स को 'मातृभूमि' का रफ़ कट दिखाया. और उनसे सुझाव लिए, ताकि फिल्म का फाइनल कट तैयार करने में मदद मिल जाए. सुभाष घई, डेविड धवन, सूरज बड़जात्या और कबीर खान ने रफ़ कट देखा. स्क्रीनिंग के बाद सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर 'मातृभूमि' को मस्ट वॉच फिल्म बताया.
# 15 जून को आएगा 'बंटवारा 1947' का टीज़र!
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीज़र के बारे में अपडेट है. पिंकविला के मुताबिक मेकर्स इसे 15 जून को रिलीज़ करेंगे. आमिर खान की आवाज़ इसमें नरेटर के तौर पर सुनाई देगी. फिल्म में पार्टिशन की वो कहानियां होंगी, जो अनकही रह गईं. पहले इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' था. मगर फिर इसे बदल कर 'बंटवारा 1947' कर दिया गया. आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. खबरें हैं कि वो फिल्म में एक स्पेशल कैमियो भी करेंगे. शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और अली फ़ज़ल सपोर्टिंग रोल्स में हैं. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज़ होगी.
# राजकुमार संतोषी ने रिजेक्ट कर दी 'खलनायक 2'
'खलनायक रिटर्न्स' के लिए संजय दत्त ने राजकुमार संतोषी को अप्रोच किया था. मगर उन्होंने ये फिल्म बनाने से इनकार कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट कहती है कि राजकुमार संतोषी इस वक्त सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को फाइनल टच दे रहे हैं. एडिटिंग का काफ़ी काम अभी बाक़ी है और राजकुमार संतोषी इस वक्त कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहते. दूसरा कारण ये है कि उनके पास कुछ ऐसी स्क्रिप्ट्स हैं जो उन्होंने सनी देओल के लिए लिखी हैं. एक स्क्रिप्ट उन्होंने आमिर को ध्यान में रखते हुए भी लिखी है. और 'बंटवारा 1947' के बाद वो इन फिल्मों पर लगना चाहते हैं.
# अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग ख़त्म
अनीत पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी' का शूट पूरा हो गया है. मिड-डे के मुताबिक इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश, राजस्थान और मुंबई में हुई. आउटडोर-इनडोर शूट के साथ पैच वर्क शूट भी हो चुका है. अनीत इस फिल्म में डबल रोल में नज़र आएंगी. उनके ऑपोजिट विशाल जेठवा ने काम किया है. नाना पाटेकर, सीमा बिस्वास, विनीत कुमार सिंह और निकितन धीर भी फिल्म में ज़रूरी करिदारों में हैं. आदित्य सरपोतदार इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान, संजय दत्त की इंटरनेशनल फिल्म 'सेवन डॉग्स' का टीज़र देख जनता 'पठान' को क्यों याद करने लगी

