The Lallantop
Advertisement

उस एक्ट्रेस की 6 बातें , जिसने आमिर खान की फिल्म में ऐश्वर्या को रिप्लेस किया था

इनकी पहली ही फिल्म ने 92 अवॉर्ड जीतकर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज़ करवा लिया था.

Advertisement
pic
9 जून 2018 (अपडेटेड: 9 जून 2018, 07:21 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'कहो ना प्यार है' और 'ग़दर' जैसी फिल्मों से अपना सिनेमाई करियर शुरू करने वाली अमीषा पटेल अब कहीं खो सी गई हैं. अमीषा शायद पहली ही ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है. हालांकि उनकी कुछ फ़िल्में अभी भी पाइपलाइन में हैं लेकिन उससे हमें क्या, अमीषा को खुद भी कोई उम्मीद नहीं होगी. दूसरी ओर कंट्रोवर्सी के दौर भी ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहे. कभी उनके अपने पर्सनल रिलेशनशिप्स तो कभी उन के अपने पापा से झगड़े अख़बारों की सुर्खियां बनते रहे हैं. हालांकि कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जो इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसों से अलग करती है और वह है उनकी अकेडमिक क्वालिफिकेशन. वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ीं-लिखी हीरोइनों में से एक हैं, ऐसा कहना गलत नहीं होगा. तो आइये जानते हैं उनकी पढाई, पर्सनल लाइफ और सिनेमा से जुड़े कुछ खास किस्से :
1. अमीषा पटेल का नाम उनके माता-पिता के नामों को मिला के बना है. उनके पापा का नाम अमित और मां का नाम आशा पटेल है.
amisa patel
अमीषा पटेल अपनी मां-पापा के साथ.

2. अमीषा पटेल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से करने के बाद यूएस से 2 साल बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन बाद में उन्होंने 'टफ्ट यूनिवर्सिटी मासुचुसेट्स' से इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल के साथ ग्रेजुएशन पूरी की.
3. राकेश रोशन ने उनको अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' का ऑफर उनके हाई स्कूल पास करने के तुरंत बाद दे दिया था, लेकिन उस वक़्त अमीषा ने उन्हें ये कहकर मना कर दिया की वो आगे की पढाई के लिए यूएस जाना चाहती हैं. उसके बाद इस फिल्म के लिए करीना कपूर को फाइनल कर दिया गया. अमीषा के पिता और राकेश रोशन के घरेलू संबंध होने के कारण ये रोल आख़िरकार अमीषा को ही मिला.
शूटिंग के दौरान राकेश और हृतिक रोशन के साथ अमीषा
शूटिंग के दौरान राकेश और हृतिक रोशन के साथ अमीषा

4. हालांकि दूसरी फिल्म के लिए अमीषा को खासी मेहनत करनी पड़ी. फिल्म ग़दर के लिए 500 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया, जिसमें से 22 को स्क्रीन टेस्ट के लिए चुना गया. अमीषा भी इस 22 में थी. 12 घंटे ऑडिशन लेने के बाद अमीषा को 'ग़दर- एक प्रेम कथा' की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया. इस फिल्म के लिए अमीषा को 'फिल्मफेयर स्पेशल परफॉरमेंस अवार्ड' मिला. रिलीज़ के बाद 'ग़दर' 21वीं सदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी.
ग़दर फिल्म का एक सीन
ग़दर फिल्म का एक सीन

5. केतन मेहता की फिल्म 'मंगल पाण्डे - दी राइजिंग' में अमीषा की कास्टिंग प्रोसेस बड़ी दिलचस्प रही थी. इस फिल्म में उन्हें आमिर खान की सलाह पर ऐश्वर्या राय के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया था. क्योंकि आमिर ने उन्हें बीबीसी के एक शो 'क्वेश्चन टाइम इंडिया' में देखा था. यहीं आमिर को उनका आई क्यू लेवल भा गया और उन्हें इस फिल्म में बंगाली महिला के किरदार के लिए साइन कर लिया गया.
मंगल पाण्डे फिल्म के एक सीन में अमीषा
मंगल पाण्डे फिल्म के एक सीन में अमीषा

6. अमीषा पटेल अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर भी खासी चर्चा में रहती हैं. पहले विक्रम भट्ट के साथ अपने संबंधों को लेकर और उसके बाद अपने पारिवारिक झमेलों को लेकर. उनके भाई अश्मित पटेल के साथ भी उनके रिश्ते काफी कड़वे हैं. अपने पापा के खिलाफ तो वो कोर्ट केस भी कर चुकीं हैं. उन्होंने अपने पिता पर आरोप लगाया है की उन्होंने मेरे कमाए हुए पैसों का इस्तेमाल फैमिली बिज़नस को पटरी पर लाने में किया. उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ रूपये के हेरफेर का आरोप लगाया और साथ ही पैसे वापसी की भी मांग की थी.


ये भी पढ़ें:

किरण बेदी के बारे में वो झूठ जो बदमाशी से हमें परोसे गए

क्रिकेटर्स को इस पाकिस्तानी लड़की के साथ फोटो न खिंचाने के लिए क्यों कहा जा रहा है?

क्या दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की गद्दी जाने वाली है?

नवाज की नई फिल्म का ट्रेलर जिसमें वो वासेपुर के ‘फैज़ल खान से ज्यादा हरामी है’



वीडियो देखें: सेक्स एजुकेशन पर इससे सहज, सुंदर फिल्म भारत में शायद ही कोई और हो!

Advertisement

Advertisement

()