देखो मैं किसी पार्टी का प्रशांत किशोर नहीं हूं. न किसी का सोशल मीडिया हैंडल करनेवाला. मेरा उद्देश्य मोदी जी से मेल खाता है. सबका साथ सबका विकास. तो यहां जो भीतरीके बता रहा हूं वो कानून के दायरे में आते हों या नहीं, सियासत के दायरे मेंजरूर आते हैं. जैसा कि अभी दुनिया ने देखा. DNA तिवारी, नवजोत सिद्धू, स्वामीप्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी वगैरह मेढक की तरह उछलकर दूसरी पार्टियों में गए.बुरा इनका दूसरी पार्टियों में जाना नहीं है. ये अगर दल बदल नहीं करेंगे तो बुरालगेगा. दिक्कत की बात ये है कि कुछ गड़बड़ी हो जाती है. जिससे विरोधियों को मौकामिल जाता है कांव कांव करने का. वैसे तो दल बदलने वालों में अंतरात्मा नाम की कोईचीज होती नहीं है. फिर भी कभी शर्मिंदगी न उठानी पड़े और लाभ चोखा हो, उसके लिएनिम्नलिखित गाइडलाइन्स पर ध्यान दें. 1. कॉरपोरेट कल्चर से कुछ सीखें नेताजी. जैसेदूसरी कंपनी में जाते ही इंटरव्यू के दौरान ये नहीं बताने लगते कि पुरानी कंपनी(गंदी वाली गाली) थी. वैसे ही नई पार्टी में जाते ही पुरानी पार्टी की इज्जत उतारनान शुरू करें. हो सकता है कि 24 घंटे के अंदर फिर पुरानी पार्टी में वापस आना पड़े.इसलिए बहुत भद्दे इल्जाम न लगाएं. 2. नई पार्टी में जाने से पहले पुराने ट्वीट औरफेसबुक पोस्ट डिलीट कर दें. भले चार लड़कों को पैसे देकर अपना हैंडल उनको सौंपनापड़े, लेकिन ये काम सलीके से करा लें. ये होशियारी इस बार नवजोत सिद्धू ने दिखाईहै. उनका ट्विटर खोलकर देख लो. 3. एनडी तिवारी की तरह एक ही पार्टी को सपोर्ट करनेकी मूर्खता न करें. बेटे को जीतने वाली पार्टी में भेज दें और खुद हारने वालीपार्टी में रहकर उसके अंदर से जानकारी लीक करें. अपने बेटे तक पहुंचाएं. इसके बादलौंडा इतनी तेजी से तरक्की करेगा दूसरी पार्टी में कि आपकी पुश्तें सेट हो जाएंगी.जितने लड़के हों उतनी पार्टी में भेज दो. 4. दूसरी पार्टी में जाने के बाद अपनीजबान पर कंट्रोल रखें. नहीं, बोलने पर नहीं. खाने पर. उधर का पार्टी अध्यक्ष आपकोलड्डू खिलाता है तो मुंह फाड़कर पूरा न खा लें. नहीं तो ऐसा लगेगा कि आप लड्डू खानेही इस पार्टी में आए हैं. ये कितना घिनापे का काम है. आप कितनी गालियां खाकर एक जगहपर पहुंचें और अगला आपको सिर्फ लड्डू खिलाकर टरका दे. तो मुंह थोड़ा छोटा खोलो.लड्डू को ये कहकर नकार दो कि "अब तो चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही मुंह मीठाकरेंगे." 5. ये पॉइंट सबसे खास है. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो कुछ नहीं होपाएगा. निम्नलिखित लाइनें अपने दिमाग की हार्डडिस्क में फीड कर लो. अलग अलगपार्टियों में जाने के लिए अलग अलग जुमले हैं. नोट कल्लो. अगर बीजेपी छोड़कर किसीपार्टी में जा रहे हो "हमें सांप्रदायिक ताकतों को हराना है. देश को धर्म के नाम परबांटने वालों के साथ राजनीति नहीं हो सकती." BSP छोड़कर किसी पार्टी में जाओ तो"मायावती एक टिकट का रेट पांच करोड़ मांग रही हैं." इससे एक भी रुपए ऊपर नीचे न करोनहीं तो आपके दावे का लोग मजाक बनाने लगेंगे. सपा छोड़कर जा रहे हो तो "समाजवाद कोताक पर धरकर परिवारवाद फैला रही है पार्टी. इसे जीतने नहीं देना है." कांग्रेसछोड़कर जा रहे हो तो "70 साल देश को लूटा. जितने समय इस मां बेटे की पार्टी ने देशपर शासन किया है, देश गड्ढे में गया है." बस इन जुमलों की गोली हाजमोला की तरह चूसलो फिर किसी भी पार्टी में बेरोकटोक आओ जाओ. कोई कुछ नहीं कर पाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: कहानी दलबदलुओं के आदर्श गयालाल की, जिसने एक रात में तीन बार कीघरवापसी 91 साल की उम्र में दल बदलना ND तिवारी की मजबूरी नहीं जरूरत थी