कभी-कभी अपनी ही सेल्फी देखकर करंट सा नहीं लगता? कि दांत इतने पीले कैसे हो गए?दिन में 2 बार ब्रश करने के बावजूद? और फिर डर के मारे दांत सफ़ेद करने का दावा करनेवाला टूथपेस्ट खरीद लेते हैं?तो आपके बता दें कि दांत पीले हो जाना बड़ा नॉर्मल है. और आप उन्हें आसानी से सफ़ेदभी रख सकते हैं. पहले ये जानिए कि दांत क्यों पीले हो जाते हैं. ताकि आप अपनेदांतों का खयाल रख सकें.1. भर-भर के माउथवॉश का इस्तेमाल करनाहम कभी-कभी ज्यादा एसिड वाला माउथवॉश ले आते हैं जो दांत के ऊपर बनी नेचुरल कवरिंगको काट देता है.तरह अरह के खाने से मुंह में छोटी मात्रा में एसिड बनता है. जिसे हमारे मुंह मैंमौजूद थूक बैलेंस कर दांतों को बचा लेता है. भारी भाषा में इसको मुंह में pH मेंटेनकरना कहते हैं. हम लोग माउथवॉश खरीदते समय pH चेक नहीं करते. कभी-कभी ज्यादा एसिडवाला माउथवॉश ले आते हैं जो दांत के ऊपर बनी नेचुरल कवरिंग को काट देता है. फिरदांत पीले होने लगते हैं.2. कॉफ़ीकॉफ़ी सुंदर बहुत लगती हैं मगर...ऑफिस में जिनको फ्री कॉफ़ी मिलने लगती है, वो खूब कॉफ़ी पीने लगते हैं. चाहे उससे गैसबनने लगे या ट्रिपल टोंड दूध से पेट ख़राब हो जाए. अगर दो वक़्त की कॉफ़ी के बीचपर्याप्त समय न बरतें तो उसके मुंह में बचे होने से दांत पीले पड़ने लगते हैं.3. एसिड वाले फल और सब्जीटमाटर वैसे भी महंगे हैं.आपके डॉक्टर से लेकर मां तक , सब चाहते हैं आप खूब फल और सब्जी खाएं. मगर संतरे,पाइनएप्पल, टमाटर, विनेगर और पेप्सी-कोला के सेवन से आपके दांत पीले पड़ सकते हैं.बहुत पीले. तो क्या आप ये सब खाना छोड़ देंगे? नो, बुड़बक. एसिडिक फल और सब्जी खानेके बाद थोड़ा पानी पी लें. पानी वैसे भी पीते रहें. सही रहता है.3. सुट्टाअब तो छोड़ दो.सिगरेट न सिर्फ होंठ काले कर देती है, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल दांत पीले कर देतेहैं. जितनी ज्यादा सिगरेट उतने पीले दांत. इसलिए, छोड़ दो अब. सिगरेट के भी पैसेबचेंगे, डेंटिस्ट के भी, और कीमोथेरेपी के भी (ओके, सॉरी).5. ज्यादा मन लगा के ब्रश करनाक्या आपके टूथपेस्ट में केमिकल है?ज्यादा देर तक और घिस-घिसकर ब्रश करने से दांत सफ़ेद नहीं होते. बल्कि आपके दांत केऊपरी हिस्से को घिस देते हैं. जिससे वो पीले पड़ जाते हैं.